33.9 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

Bihar Election 2025: मनीष कश्यप ने भाजपा (BJP) से दिया इस्तीफा, बिहार चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Bihar Election 2025: वीडियो जारी कर बताया भाजपा (BJP) से इस्तीफे का कारण, कहा – अब पलायन, मजदूरों और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ूंगा

Bihar Election 2025: लोकप्रिय यूट्यूबर और राजनीतिक रूप से सक्रिय चेहरा मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने अपने फैसले की वजह बताते हुए कहा कि अब वे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उम्मीदवार के तौर पर उतरेंगे।

इस्तीफे की वजह: “भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना पड़ा”

मनीष कश्यप ने कहा कि पार्टी में रहकर उन्हें कई मुद्दों पर चुप रहना पड़ा, खासकर भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य विभाग की खामियां, और बिहारी मजदूरों की समस्याएं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा में रहना मतलब “आंखों के सामने हो रहे अन्याय पर चुप रहना।”

“भाजपा (BJP) में जाना मेरी गलती थी”

मनीष ने भावुक होकर कहा, “भाजपा (BJP) में शामिल होना मेरी सबसे बड़ी गलती थी, इसके लिए मैं जनता से माफी मांगता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वे यशस्वी नेता मानते हैं और उनके खिलाफ वे कभी भी अनावश्यक बयानबाजी नहीं करेंगे।

अगली रणनीति: पार्टी से या निर्दलीय लड़ाई?

कश्यप ने कहा कि वे अब जनता से राय लेंगे कि उन्हें किस सीट से चुनाव लड़ना चाहिए, और किस पार्टी से या फिर स्वतंत्र उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब वे बिहार में पलायन, बेरोज़गारी और कुव्यवस्था के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़ेंगे।

ALSO READ: Rinku Singh Engagement : रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज: लखनऊ में भव्य आयोजन, 300 से ज्यादा VVIP मेहमान होंगे शामिल

भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

अपने वीडियो में मनीष ने भाजपा के कुछ नेताओं पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने मनोज तिवारी और संजय जायसवाल का नाम लेते हुए कहा कि वे सवाल जरूर पूछेंगे, लेकिन मर्यादा में रहकर। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे की वजह को “दर्द, गुस्सा और क्रोध का संयमित रूप” बताया।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!