Rinku Singh Engagement : क्रिकेट और राजनीति का संगम, अखिलेश यादव, जया बच्चन समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी की संभावना
Rinku Singh Engagement : भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज आज सगाई के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह भव्य समारोह लखनऊ के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल सेंट्रम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 300 से अधिक वीवीआईपी मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
Highlights:
राजनीति और ग्लैमर जगत की दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल
इस हाई-प्रोफाइल समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन, सांसद इकरा हसन, और कुछ केंद्रीय मंत्रियों समेत राजनीति, फिल्म और खेल जगत की कई नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
आयोजन स्थल पर सुरक्षा और प्रबंधन के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि यह कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।
अलीगढ़ के 3.5 करोड़ के बंगले में शिफ्ट हुआ रिंकू का परिवार
सगाई से पहले रिंकू सिंह का परिवार अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित उनके 3.5 करोड़ रुपये के नए आलीशान बंगले में शिफ्ट हो चुका है। अब उनके माता-पिता, भाई-बहन और स्वयं रिंकू वहीं निवास कर रहे हैं। शादी के बाद प्रिया सरोज भी इसी बंगले में निवास करेंगी।
ALSO READ: छपरा अमनौर में प्रेम प्रसंग में हत्या: प्रेमी ने प्रेमिका के पिता को चाकू से गोद डाला
शादी होगी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में होगी। इस मौके पर क्रिकेट, फिल्म, और उद्योग जगत की कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। शादी का यह समारोह एक भव्य सेलिब्रेशन बनने जा रहा है।






















