बाघमारा: भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर बाघमारा के चिटाही धाम स्थित धर्मशाला मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन धनबाद के सांसद ढुलू महतो एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर के किया।वही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चिटाही धाम मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है।
लोगों को रक्त दान जरूर करना चाहिए। रक्तदान से जरूरतमंद लोगों को कभी रक्त की जरूरत पडे तो आसानी से उपलब्ध हो सके।






















