30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का विधिवत शुभारंभ…

IMG 20250917 WA0055

धनबाद:धनबाद नगर निगम द्वारा “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का आज दिनांक 17 सितंबर 2025 को विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन बरटांड बस स्टैंड स्थित DIMSWL वर्कशॉप/कम्पेक्टर स्टेशन एवं रणधीर वर्मा चौक में विशेष सफाई अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG 20250917 WA0053

इस अवसर पर धनबाद नगर निगम एवं DIMSWL के पदाधिकारीगण, सफाई कर्मचारी, स्वच्छता मित्र तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

अभियान के दौरान आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियाँ (17 सितंबर – 2 अक्टूबर 2025):

  1. Clean Target Unit (CTU) एवं Garbage Vulnerable Points (GVPs) सहित प्रमुख स्थलों का सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प
  2. प्रमुख चौकों, बाज़ारों, सड़कों, पुलों एवं जलस्रोतों की विशेष सफाई
  3. सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर
  4. “एक दिन एक घंटा” विशेष श्रमदान कार्यक्रम
  5. स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता एवं वॉल पेंटिंग
  6. सफाई मित्र सम्मान समारोह

विशेष आयोजन – “स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता”

आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर नगर निगम द्वारा “स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता” का आयोजन भी किया जाएगा। नगर निगम द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर चयनित उत्कृष्ट पूजा पंडालों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

नागरिकों से अपील

धनबाद नगर निगम सभी नगरवासियों से अपील करता है कि वे इस स्वच्छता अभियान में सजग नागरिक की भूमिका निभाते हुए सक्रिय सहभागिता करें, और अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में योगदान दें।

“स्वच्छता ही सेवा है — आइए, मिलकर करें इस संकल्प को साकार!”

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular