27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

“अब बदलाव ज़रूरी है” — समाजसेवियों की पुकार, चाईबासा कांड के बाद धनबाद से उठी आवाज़…

धनबाद/चाईबासा:झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, जब चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित पाँच मासूम बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने की भयावह घटना सामने आई। इन सभी बच्चों की रिपोर्ट अब एचआईवी पॉज़िटिव आई है।

इस घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश और पीड़ा की लहर फैला दी है। इसी के मद्देनज़र धनबाद जिले के समाजसेवियों ने एकजुट होकर कहा — “अब बदलाव ज़रूरी है।”

समाजसेवियों की बैठक, पर प्रशासन की गैरमौजूदगी

धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजसेवियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच एक बैठक प्रस्तावित थी।
सभी समाजसेवी समय पर सुबह 11 बजे पहुँच गए, लेकिन 12:30 बजे तक सिविल सर्जन न तो उपस्थित हुए और न ही कोई सूचना दी गई।

समाजसेवियों ने इसे “निराशाजनक और असंवेदनशील रवैया” बताया और कहा कि इससे जनसेवा में लगे स्वयंसेवकों के समर्पण को ठेस पहुँची है।

“रक्तदान हमारा धर्म है, सहयोग सरकार का कर्तव्य होना चाहिए”

समाजसेवियों ने कहा कि झारखंड के सभी ज़िलों में बिना सरकारी सहयोग के समाजसेवी रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं।
चाहे थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे हों, डायलिसिस मरीज, कैंसर रोगी या सड़क दुर्घटना के पीड़ित — हर स्थिति में समाजसेवक आगे बढ़कर रक्तदान कर ज़िंदगियाँ बचा रहे हैं।

फिर भी, स्वास्थ्य विभाग की ओर से न स्थान मिलता है, न सहयोग, और न ही प्रशंसा — बावजूद इसके, सिविल सर्जन कार्यालय समाजसेवियों से शिविरों का डेटा (रिपोर्ट) मांगता है।
समाजसेवियों ने सवाल किया —

“जब कोई सहायता नहीं मिलती, तो डेटा माँगने का अधिकार किसे है?”

समाजसेवियों की माँग

  1. सरकार सभी सरकारी कार्यालयों में वर्ष में कम-से-कम एक रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्देश जारी करे।
  2. स्वास्थ्य विभाग समाजसेवियों को सुविधा और सहयोग प्रदान करे।
  3. हर अस्पताल में ब्लड स्क्रीनिंग और ट्रांसफ्यूजन प्रक्रिया की नियमित निगरानी हो।

“रक्तदान केवल सेवा नहीं, एक संस्कार है”

समाजसेवियों ने कहा —

“हम सब मिलकर मानवता के इस महायज्ञ को आगे बढ़ाएँ।
जब तक समाज जागरूक नहीं होगा और प्रशासन संवेदनशील नहीं बनेगा, तब तक ऐसी घटनाएँ रुकेंगी नहीं।”

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular