33.7 C
Jharkhand
Thursday, May 14, 2026

राम मंदिर परिसर में जनसुविधा हेतु नवीन शेड का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा : राज सिन्हा…

IMG 20260422 WA0058

धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज कुसुम विहार फेज-2 स्थित पावन राम मंदिर के प्रांगण के समीप विधायक निधि से निर्मित नवीन शेड का विधिवत उद्घाटन कर उसे श्रद्धालुओं एवं आमजन की सेवा में समर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने विधायक श्री सिन्हा का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कार देने का महत्वपूर्ण स्थान है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं, बुजुर्गों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नवीन शेड का निर्माण कराया गया है, जिससे वर्षा, धूप एवं अन्य मौसम की परिस्थितियों में लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को पूरा करना मेरी प्राथमिकता है। धनबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर जारी है और आने वाले समय में भी जनता की मांग एवं जरूरत के अनुसार ऐसे जनहितकारी कार्य किए जाते रहेंगे।

सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का विकास समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करता है। हमारी कोशिश है कि हर मोहल्ले, हर वार्ड और हर बस्ती तक विकास पहुंचे तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें।

इस अवसर पर दीपक सिंह, उमेश सिंह, निर्मल प्रधान, श्यामा प्रसाद द्विवेदी, के.के. सिंह, मुकेश शर्मा, संजीव कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
जमुआ बाजार में दुकान में घुसकर गुंडागर्दी, मारपीट के बाद कैश और सामान लूटे
02:06
Video thumbnail
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुचे बेलगड़िया, विस्थापन की मुद्दे पर दिखे गंभीर
03:18
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में होल्डिंग टेक्स में वृद्धि वापस लेने की मांग करने पर बनी सहमति...
07:34
Video thumbnail
काफिला में गाड़ी कम करेंगे तो माफिया लोग कब गिरा देगा...?PM मोदी की अपील का BJP के VVIP पर असर...
00:17
Video thumbnail
शादी की तैयारियों के बीच पसरा मातम, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की जान गई
02:46
Video thumbnail
चिरकुंडा में बड़ी चोरी टली, ग्रामीणों के शोर से पाइप छोड़ भागे चोर
04:06
Video thumbnail
झरिया:दो वाहनो के पास लेने में हुए विवाद में जमकर मारपीट,तीन घायल
01:59
Video thumbnail
झाड़ियों में मिला युवक का श'व,पुलिस ने घटना स्थल से किया बाइक और मोबाईल जब्तहत्याकांड की, जांच शुरु..
01:54
Video thumbnail
हेमंत सोरेन सरकार के पूर्व और वर्तमान DGP की नियुक्ति पर बाबूलाल मरांडी ने फिर उठाया सवाल....
07:33
Video thumbnail
डॉक्टर बनने की राह पर चल रहे विद्यार्थियों के लिए अहम खबर,पेपर लीक की घटना की CBI जांच की अनुसंशा
01:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!