29.4 C
Jharkhand
Monday, October 5, 2026

Coal India PLR 2026: कर्मचारियों को मिलेंगे 1,10,250 रुपये, 1.96 लाख कर्मियों को लाभ

Coal India PLR 2026: कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मियों के लिए वर्ष 2026 का PLR (Performance Linked Reward) 1,10,250 रुपये तय किया गया है। सीआईएल एपेक्स जेसीसी की बैठक में प्रबंधन और केंद्रीय श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा के बाद इस राशि पर सहमति बनी। बैठक शनिवार सुबह 11:30 बजे चेयरमैन बी. साईराम की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में पहले लेबर कोड, विशेष रूप से ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस (OSH) Code-2020 पर प्रबंधन की ओर से पावर प्रेजेंटेशन दिया गया।

OSH Code-2020 पर हुई चर्चा

बैठक के शुरुआती चरण में व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियों से जुड़े OSH Code-2020 के प्रावधानों पर प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कोड से संबंधित विभिन्न बिंदुओं और मुद्दों पर चर्चा हुई। लंच ब्रेक के बाद करीब तीन बजे बैठक दोबारा शुरू हुई। इसके बाद श्रमिक संगठनों और प्रबंधन के बीच गैर-कार्यकारी कर्मियों के वर्ष 2026 के PLR को लेकर चर्चा हुई और राशि के निर्धारण के लिए आंकड़ों का कैलकुलेशन किया गया।

1.96 लाख कर्मियों को मिलेगा PLR

एक अप्रैल 2026 के आंकड़ों के अनुसार कोल इंडिया में 1,96,753 गैर-कार्यकारी कर्मी कार्यरत हैं। इन सभी के लिए वर्ष 2026 का PLR 1,10,250 रुपये तय किया गया है। इससे पहले वर्ष 2025 में गैर-कार्यकारी कर्मियों को 1,03,000 रुपये PLR मिला था। इस बार यूनियन की ओर से 1.20 लाख रुपये की मांग रखी गई थी, जबकि प्रबंधन ने 1.08 लाख रुपये का आंकड़ा रखा था। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच 1,10,250 रुपये पर सहमति बनी।

चार केंद्रीय यूनियनों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में बीएमएस, एचएमएस, एटक और सीटू के प्रतिनिधि शामिल हुए। बीएमएस की ओर से केएल रेड्डी, एचएमएस से हरभजन सिंह सिद्धू, सीटू से डी.डी. रामानंदन और एटक से लखनलाल महतो मौजूद रहे। प्रबंधन की ओर से निदेशक मार्केटिंग सह प्रभारी निदेशक मानव संसाधन मुकेश चौधरी और निदेशक वित्त मुकेश अग्रवाल बैठक में शामिल हुए। पिछले वर्ष PLR निर्धारण की प्रक्रिया में पांच केंद्रीय श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे, जिनमें इंटक भी शामिल था। इस बार इंटक को बैठक में आमंत्रित नहीं किए जाने की जानकारी दी गई है।

इंटक की याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई

PLR वार्ता में अपने प्रतिनिधि को शामिल कराने की मांग को लेकर इंटक ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। शनिवार को भी यह याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हो सकी। इंटक की ओर से PLR से संबंधित बैठक में अपने प्रतिनिधि को शामिल कराने की मांग की जा रही थी। हालांकि, अब कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मियों के लिए 2026 की PLR राशि 1,10,250 रुपये तय हो गई है।

सेवानिवृत्त कर्मियों को भी मिलेगा लाभ

तय नियमों के अनुसार PLR का लाभ सेवानिवृत्त कर्मियों को भी मिलेगा। एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए करीब 8,351 कोलकर्मियों को भी इसका लाभ मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा सिंगरैनी कोलियरी कंपनी लिमिटेड (SCCL) के करीब 32 हजार कर्मियों के लिए भी PLR का प्रावधान बताया गया है।

spot_img
Video thumbnail
ATM में कार्ड फंसाकर साईबर फ्रॉड,बैंकर बन मदद के बहाने 45700 उड़ाए...
01:42
Video thumbnail
बरवाअड्डा सब्जी मंडी पहुंचे ढुल्लू महतो,नुकसान को ले DC से मुआवजा दिलाने का दुकानदारों को दिया भरोसा
00:48
Video thumbnail
पितृपक्ष मेले को लेकर RPF का विशेष सुरक्षा ऑडिट,चप्पे चप्पे पर डॉग स्कावयड ...
01:19
Video thumbnail
अगर BCCL इसी तरह कार्य करता रहा तो इस दुर्गापूजा सड़क बन पाना संभव नही,कितने नाराज हैं केंदुआवासी..?
05:20
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर:फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीनों आरोपी को धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद...
02:53
Video thumbnail
174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार को धनबाद के आर्टिस्ट रमेश ने ऐसे दिया सम्मान
01:28
Video thumbnail
PHD कम्प्लीट अब विधायक डॉ.जयराम महतो विवाह करेंगे या नही सुनिए
00:20
Video thumbnail
छपरा में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव...
01:05
Video thumbnail
MLA जयराम महतो ने पूरी की PHD, अब बेटे को किस रूप में देखना चाहती हैं मां
01:32
Video thumbnail
डॉक्टर बने डुमरी के विधायक जयराम महतो,डॉक्टर जयराम का 11स्कोप पर देखिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
09:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular