22.1 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

वियतनाम हादसे में मृत राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, आश्रित को मिलेंगे 5 लाख

रांची: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची निवासी राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार को रांची वापस लाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के प्रयासों के बाद पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने की प्रक्रिया पूरी की गई। कोलकाता हवाई अड्डे पर परिजनों द्वारा आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रांची जिला प्रशासन ने पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की।

वियतनाम में योगा प्रशिक्षक के तौर पर करते थे काम

राजा कुमार वर्मा रांची के कैलाश नगर के निवासी थे और वियतनाम में योगा प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वहां एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। राजा कुमार के निधन की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से मदद की अपील की थी।

यह भी पढ़ें: Durga Puja Security Meeting: पूजा पंडालों पर रहेगी खास नजर, भीड़ और ट्रैफिक को लेकर IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से किया गया समन्वय

मामले की जानकारी मिलने के बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने विदेश मंत्रालय, हनोई स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित वियतनामी अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर पार्थिव शरीर को वियतनाम की राजधानी हनोई से कोलकाता लाया गया। राज्य सरकार के स्तर पर लगातार समन्वय के बाद पार्थिव शरीर को रांची पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

आश्रित को मिलेगी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा राजा कुमार वर्मा के आश्रित को मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार के अनुसार, प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित केंद्रीय और विदेशी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया, जिससे पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी हो सकी।

spot_img
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39
Video thumbnail
वायरल रील "A Day with CBI Sahab" के पीछे की कहानी: गाँव की बेटी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू !!!
00:56
Video thumbnail
कांड्रा औद्योगिक क्षेत्र में JLKM की धमक,अतिक्रमण कर रहे जयप्रभु स्टील के ख़िलाफ़ आंदोलन,पहुंची CI
04:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular