24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

झारखंड में पार्टी को मज़बूत करेगी कांग्रेस — 25 नवंबर तक जिला कमेटियों का गठन…

रांची :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य में संगठन को मज़बूत करने के उद्देश्य से ज़ोरदार अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की।

बैठक में संगठन सृजन को गति देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। कमलेश ने सभी जिला अध्यक्षों और जिला पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि 25 नवंबर तक जिला कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि संगठनात्मक बैठकों को नियमित बनाया जाएगा —

  • जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हर महीने की 5 तारीख को,
  • प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक 2 तारीख को आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा

  • जिला पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन 20 नवंबर तक,
  • नगर निकाय कमेटी अध्यक्षों की घोषणा 10 नवंबर तक और
  • नगर निकाय कमेटियों का गठन 30 नवंबर तक पूरा किया जाएगा।

प्रखंड स्तर पर सभी बूथ-लेवल एजेंटों की अधिसूचना 5 दिसंबर तक जारी की जाएगी, जबकि ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन 20 दिसंबर तक संपन्न कर लिया जाएगा।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, डॉ. प्रदीप कुमार बलमूचू, पूर्व मंत्री बादल समेत सभी जिलाध्यक्ष और पर्यवेक्षक मौजूद थे।

“पार्टी का ढांचा गांव-गांव तक मजबूत हो रहा” — सीरी बेला प्रसाद

कांग्रेस की सह प्रभारी सीरी बेला प्रसाद ने कहा कि अब कांग्रेस के नेता गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं।

“संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी का ढांचा गांव-गांव तक मज़बूत हो रहा है। हमें इसे और व्यापक बनाना है और सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को सफल बनाना है।”

उन्होंने कहा कि यह प्रयास आने वाले दिनों में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर दूरगामी लाभ देगा।

“एकजुट और समावेशी संगठन की आवश्यकता” — प्रदीप यादव

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि नवनियुक्त जिला अध्यक्षों पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर एक मज़बूत और एकजुट संगठन का निर्माण करें।

“जिन नेताओं ने जिला अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया में भाग लिया था, उन्हें और उनके समर्थकों को भी संगठन में उचित स्थान मिलना चाहिए — तभी संगठन सृजन का असली उद्देश्य पूरा होगा।”

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular