25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

डिगवाडीह बिजली स्टेशन का उपभोक्ताओं ने किया घेराव, झरिया सहित कई क्षेत्रों में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली ठप…

झरिया: झरिया सहित कई क्षेत्रों में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से बिजली उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने डिगवाडीह बिजली स्टेशन का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि भीषण गर्मी के बीच लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण पानी की समस्या सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय निवासी जुट गए तथा बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर झरिया विधायक रागिनी सिंह भी डिगवाडीह बिजली स्टेशन पहुंचीं और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया।विधायक ने कहा कि आम जनता को इस तरह घंटों बिजली संकट में छोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विभाग को व्यवस्था में सुधार करने और जल्द समाधान निकालने की बात कही। वहीं बिजली विभाग की ओर से तकनीकी खराबी के कारण बिजली बाधित होने की जानकारी दी गई तथा जल्द आपूर्ति सामान्य करने का आश्वासन दिया गया।वही झरिया विधायक रागिनी सिंह मौजूदा झारखंड सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के भ्रष्ट आधिकारी के मिली भगत से बिजली चोरी कराई जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular