25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

भारत पर अमेरिका के 25% टैरिफ के खिलाफ भाकपा माले का विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल…

IMG 20250802 WA0053

धनबाद: अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने शनिवार को रणधीर वर्मा चौक, धनबाद में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने इस फैसले को आर्थिक ब्लैकमेलिंग बताया और केंद्र सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाए।

भाकपा माले का आरोप – “सरकार अमेरिका के सामने नतमस्तक”

धरने की अगुवाई करते हुए पार्टी के झारखंड राज्य सदस्य ए. एम. पाल ने कहा:

“अमेरिका भारत पर 25% टैरिफ थोप रहा है, जो पूरी तरह साम्राज्यवादी ब्लैकमेलिंग है। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार संसद में इस पर एक शब्द नहीं बोल रही। यह मौन समर्थन है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, भारत पर शर्तों के साथ व्यापार थोप रहे हैं और भारत को ‘नॉनवेज दूध’ (पशु उत्पाद युक्त दूध) आयात करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। पाल ने कहा कि “यह भारत की संस्कृति, परंपरा और स्वास्थ्य के लिए घातक है।”

नारों और तख्तियों के साथ विरोध

धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारेबाज़ी करते हुए अमेरिका की नीतियों को “औपनिवेशिक मानसिकता का प्रतीक” बताया। साथ ही भारत सरकार से मांग की कि वह इस टैरिफ और अमेरिका के अन्य व्यापारिक दबावों के खिलाफ स्पष्ट और सख्त रुख अपनाए

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular