30.4 C
Jharkhand
Monday, September 21, 2026

पटना में CWC बैठक.. कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव…

पटना: लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक सोमवार को पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत देशभर के सदस्य इसमें शामिल हुए। बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली, जिसमें कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।

मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पहला प्रस्ताव राष्ट्रीय राजनीति से जुड़ा है जबकि दूसरा बिहार चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी “वोट चोरी अभियान” चला रही है और चुनाव आयोग को पांच करोड़ से अधिक हस्ताक्षर सौंपे जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारों पर काम कर रहा है।

कूटनीति पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति विफल रही है। रमेश ने अमेरिका, चीन और सऊदी अरब की पाकिस्तान से बढ़ती नजदीकियों का हवाला दिया। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को देश की अर्थव्यवस्था पर दो बड़े धक्के बताया और जीएसटी 2.0 की मांग दोहराई।

जातीय जनगणना के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने केंद्र को घेरा। रमेश ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की पहल पर जातीय सर्वे हुआ लेकिन केंद्र ने संवैधानिक मान्यता देने से परहेज किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कन्हैया भी मौजूद.कन्हैया बिहार के जनता के नाम से की गई अपील को पढ़ रहे हैं.कांग्रेस की तरफ से बिहार के लोगों के लिए एक अपील जारी की गई है.

बैठक में अपील की गई है बैठक में अपील की गई बिहार से ही इस लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी की जाएगी इस अपील में यह कहा गया है राहुल गांधी का वोट अधिकार यात्रा इस बात का संकल्प है कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में 1% 1 वोट के उसे अधिकार को लोकतंत्र को संविधान को झुकना नहीं देगा.

जो सरकार वोट चोरी से बनेगी वह सरकार जमीन भी चोरी करेगी.जो सरकार वोट चोरी से बनती है वह भविष्य युवाओं का चोरी करती है.

बिहार में होने वाला हर परीक्षा का पेपर लीक होता है और जब नौजवान सरक पर उतारते हैं उन पर लाठियां चलाई जाती है.

कानून व्यवस्था पर भी चर्चा हुई है और यह कहा गया कि लग रहा है कि प्रशासन बहुत लंबी छुट्टी पर चली गई है.

लोगों की नौकरी देने और पलायन रोकने के लिए यह
अपील की गई है.बैठक में 51 लोगों ने एड्रेस किया है.

 

 

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर भूली मोड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट,2 युवक 1 महिला घायल,मौके पर सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव,खोखा..
01:13
Video thumbnail
बरवाअड्डा बाजार समिति: मोटिया मजदूर को पिकअप ने कुचला मौ#त,आक्रोशित मजदूरों ने ठप किया फल मंडी
02:54
Video thumbnail
ई कोयलांचल है बबुआ,शिमला नैनीताल या कश्मीर नही,और ये भाफ है बादलों की आवाजाही नही...#वायरलवीडियो
01:46
Video thumbnail
फ्रूट कोल्ड स्टोर में तोड़फोड़,गल्ला से पैसा निकालने का गंभीर आरोप,CCTV में कैद हुए हुड़दंगी,मौके पर
01:02
Video thumbnail
अब टाइगर जयराम महतो ने भी MP ढुलू महतो को दे डाली सलाह,कहा इलाज कर लीजिए मानसिक संतुलन बिगड़ा गया है
02:56
Video thumbnail
निरसा में आगजनी की घटना से दहशत,ऐसे बची कई लोगों की जान,इतने का हुआ नुकसान...
02:28
Video thumbnail
गोविंदपुर के तिलाबानी में करम महोत्सव में शामिल हुए बिहार सरकार के मंत्री दामोदर प्रसाद राउत,
02:51
Video thumbnail
असली टाइगर कौन..? MP ढुलू महतो याMLA जयराम महतो!फिर छिड़ी गई वाक्युद्ध...
01:33
Video thumbnail
भूगर्भीय जलस्तर का नीचे जाना देश के लिए खतरनाक संकेत:राज्यपाल#iitismdhanbad
01:57
Video thumbnail
धनबाद से देशभर में पहुंचा एकल अभियान, राज्यपाल संतोष गंगवार ने आचार्य-व्यास सम्मान समारोह में की
03:11

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular