21.8 C
Jharkhand
Saturday, October 10, 2026

धनबाद में तीन दिन से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बड़ा नवाटांड इलाके में अमाघाटा जोरिया के पास एक पेड़ से लटकती हुई युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आसनबानी-2 निवासी मुबारक अंसारी के बेटे 28 वर्षीय अकबर अंसारी के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। शव काफी सड़-गल चुका था, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

युवक 16 जून से लापता था

परिजनों के अनुसार, अकबर अंसारी 16 जून को अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने गोविंदपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन पिछले तीन दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और शारीरिक बनावट के आधार पर शव की पहचान अकबर के रूप में की।

परिजनों ने बिल्डिंग मालिक पर हत्या का आरोप लगाया

मृतक अकबर अंसारी टाइल्स लगाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से अमाघाटा इलाके में एक नई बन रही बिल्डिंग में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि अकबर की हत्या की गई और आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आरोप की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: बिहार में ठेका भ्रष्टाचार मामले पर SVU का बड़ा एक्शन, पूर्व IAS अधिकारियों और कंपनी निदेशक के ठिकानों पर छापेमारी

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी

घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाने के एएसआई संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारा गया, पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH), धनबाद भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
फिर बढी सांसद ढुलू महतो और डॉ जयराम महतो में तल्खी,कहा संसदीय कार्य प्रणाली सीखिए..!
00:57
Video thumbnail
पहिले से कह राखल हो PHD होतो आर बिआह करबो,अब PHD भई गेलो खूब पढ़ल लिखल बहु देइख राखल हिये:मां बोली...
00:38
Video thumbnail
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का सच क्या है प्लीज कमेंट करें..
00:19
Video thumbnail
जंतर मंतर पहुंचने को लेकर CJP वामपंथी पार्टियों एवं भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन Live
00:35
Video thumbnail
क्राइम मीटिंग साईबर अपराधियों,मेला में छेडख़ानी और छिनतई करने वालों पर ऐतिहासिक सख्ती बरतने का SSP ने
03:00
Video thumbnail
विधायक डॉ जयराम महतो पर सांसद ढुलू महतो के हमला का JLKM प्रवक्ता सुशील मंडल ने ऐसे दिया जवाब...
03:39
Video thumbnail
SIR में नाम कटने की चिंता से मुक्त होकर आज सभी मतदान केंद्रों पर लगें विशेष शिविर पहुंचे:
01:25
Video thumbnail
ATM मशीन के आसपास ठगों की मौजूदगी,लोग गवां रहें गाढ़ी कमाई,पुलिस के लिए सरदर्द,धनबाद SSP ने क्या कहा
02:30
Video thumbnail
विधायक डॉ.जयराम महतो समेत दर्जनों विद्यार्थियों को मिली PHD की उपाधि, डिग्री पाकर खिले के चेहरे...
07:25
Video thumbnail
राजस्थान/गुजरात नमकीन & 83 प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी का छापा,लड्डू में कैंसर फैलाने वाला चंपई रंग!
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular