22.7 C
Jharkhand
Saturday, October 10, 2026

NEET UG 2026 Re Exam: परीक्षा से पहले बड़ा अपडेट, मॉक ड्रिल से लेकर सुरक्षा तक NTA ने की पूरी तैयारी

NEET UG 2026 Re Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा के सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा से पहले शनिवार (20 जून) को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, ताकि परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं की जांच की जा सके। अधिकारियों के अनुसार, NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा रविवार (21 जून) को आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

NTA के मुताबिक, NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में कुल 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए प्रतिपूरक समय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पात्र उम्मीदवारों को शाम 6:20 बजे तक परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

सुरक्षा और निगरानी के लिए तैनात होंगे हजारों अधिकारी

परीक्षा के सुरक्षित संचालन के लिए प्रश्नपत्र और परीक्षा सामग्री के परिवहन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस बल और विशेष एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है। NTA ने परीक्षा प्रबंधन के लिए 674 सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। वहीं परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 6,669 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर अधीक्षक और निरीक्षकों की नियुक्ति भी की गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।

यह भी पढ़ें: धनबाद में तीन दिन से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मेडिकल कॉलेजों को NMC ने दिए निर्देश

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ने अपने अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने में सहयोग करने का निर्देश दिया है। NMC ने कॉलेजों के डीन और प्राचार्यों से कहा है कि 20 और 21 जून को विद्यार्थियों को सामान्य छुट्टी न दी जाए। केवल विशेष परिस्थितियों और उचित कारण होने पर ही छुट्टी देने की बात कही गई है।

प्रश्नपत्र लीक विवाद के बाद हो रही है पुनर्परीक्षा

मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET-UG परीक्षा इस साल 3 मई को आयोजित की गई थी। इसके बाद प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के चलते 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसी क्रम में 21 जून को पुनर्परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके लिए NTA और संबंधित एजेंसियों ने सुरक्षा एवं निगरानी की व्यापक व्यवस्था की है।

spot_img
Video thumbnail
फिर बढी सांसद ढुलू महतो और डॉ जयराम महतो में तल्खी,कहा संसदीय कार्य प्रणाली सीखिए..!
00:57
Video thumbnail
पहिले से कह राखल हो PHD होतो आर बिआह करबो,अब PHD भई गेलो खूब पढ़ल लिखल बहु देइख राखल हिये:मां बोली...
00:38
Video thumbnail
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का सच क्या है प्लीज कमेंट करें..
00:19
Video thumbnail
जंतर मंतर पहुंचने को लेकर CJP वामपंथी पार्टियों एवं भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन Live
00:35
Video thumbnail
क्राइम मीटिंग साईबर अपराधियों,मेला में छेडख़ानी और छिनतई करने वालों पर ऐतिहासिक सख्ती बरतने का SSP ने
03:00
Video thumbnail
विधायक डॉ जयराम महतो पर सांसद ढुलू महतो के हमला का JLKM प्रवक्ता सुशील मंडल ने ऐसे दिया जवाब...
03:39
Video thumbnail
SIR में नाम कटने की चिंता से मुक्त होकर आज सभी मतदान केंद्रों पर लगें विशेष शिविर पहुंचे:
01:25
Video thumbnail
ATM मशीन के आसपास ठगों की मौजूदगी,लोग गवां रहें गाढ़ी कमाई,पुलिस के लिए सरदर्द,धनबाद SSP ने क्या कहा
02:30
Video thumbnail
विधायक डॉ.जयराम महतो समेत दर्जनों विद्यार्थियों को मिली PHD की उपाधि, डिग्री पाकर खिले के चेहरे...
07:25
Video thumbnail
राजस्थान/गुजरात नमकीन & 83 प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी का छापा,लड्डू में कैंसर फैलाने वाला चंपई रंग!
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular