बाघमारा: बाघमारा के कतरास रानी बाजार मे विश्व हिन्दू परिषद का 61वॉ स्थापना दिवस आयोजित की गई है.
इस आयोजन मे विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय गौ रक्षा प्रमुख त्रिलोकी नाथ बागी और लाडली शरण उपस्थित हुए.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए लाडली शरण ने कहा है की अपने भारत वर्ष मे हिन्दू वक्फ बोर्ड निर्माण को लेकर आवाज उठाएंगे.
और पुरे भारत वर्ष हिन्दुओं के लिए एक स्थान है तो हम हिन्दू राष्ट्र की मांग करेंगे.हमारे भारत वर्ष मे धर्म के चार स्तम्भ है और उनमे से गौ माता भी एक स्तम्भ के रूप मे है. और उनकी रक्षा नहीं करेंगे तो यह स्तम्भ गिर जायेगा.जिस माँ ने हमें जीवन भर दूध पिलाया है,उस माँ की रक्षा करना हमारा धर्म है.






















