25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

BCCL पाथरडीह स्थित मोनेट वाशरी गेट पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन जारी, विधायक जयराम महतो की वार्ता विफल…

झरिया:झरिया से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां BCCL पाथरडीह कोल वाशरी के पास स्थित मिवान स्टील लिमिटेड (मोनेट) वाशरी के गेट पर लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। रैयत शंकर उर्फ जादू महतो द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से गुस्साए परिजनों और JLKM नेताओं के समर्थन में प्रदर्शन जारी है। शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर परिजनों ने जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मोनेट वाशरी प्रबंधन के साथ शंकर महतो की 5 एकड़ 71 डिशमिल जमीन का 2012 में धनबाद के तत्कालीन उपायुक्त और टूंडी विधायक मथुरा महतो की मौजूदगी में एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन, प्रबंधन ने न केवल उसका ठेका कार्य रद्द कर दिया, बल्कि बकाया राशि का भुगतान भी नहीं किया, जिससे वह पिछले 13 वर्षों से मानसिक रूप से प्रताड़ित और परेशान था।

इस अत्यधिक तनाव और आर्थिक तंगी के चलते 28 अगस्त को शंकर महतो ने आत्मघाती कदम उठाया। गंभीर हालत में उन्हें बोकारो BGH में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

मृत्यु पूर्व बयान में लगाए गए गंभीर आरोप

मृत्यु से पूर्व शंकर महतो ने अपने बयान में मोनेट के एचआर संजय कुमार, BCCL के पीओ विपिन कुमार और स्थानीय नेता सबुर गोराई को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद परिजनों और JLKM समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया है।

विधायक जयराम महतो घटनास्थल पर पहुंचे, वार्ता विफल

घटनास्थल पर बीती रात झारखंड के तेजतर्रार नेता और विधायक जयराम महतो पहुंचे और उन्होंने मोनेट प्रबंधन से वार्ता की, लेकिन यह बेनतीजा रही। जयराम महतो ने साफ शब्दों में कहा कि वे किसी भी हालत में मजदूरों और रैयतों के हितों से समझौता नहीं करेंगे


spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular