31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

सीएसआर अंतर्गत प्रस्तावित योजनाओं में कार्य जल्द पूरा करें : उपायुक्त डॉ. ताराचंद…

सीएसआर बैठक में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और बैंकों को दिए निर्देश

लोहरदगा: समाहरणालय सभाकक्ष में आज आयोजित सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) बैठक में उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज तथा विभिन्न बैंकों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सीएसआर अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं के कार्यों को यथाशीघ्र प्रारंभ कर तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, लोहरदगा को किस्को एवं पेशरार प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की योजनाओं को शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, वायु गुणवत्ता और अन्य पर्यावरण सूचकांकों की जानकारी देने वाले एलईडी स्क्रीन लगाने, तिसिया स्थित ब्रिकेटिंग प्लांट के मशीनों की मरम्मत, विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध कराने, और पाखर स्थित हिंडाल्को अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को भी प्राथमिकता देने को कहा गया।

इसके अलावा, न्यूमोकोनियोसिस जैसी गंभीर बीमारियों की नियमित जांच कराना और सीएम उत्कृष्ट नदिया हिंदू विद्यालय में शौचालय निर्माण कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में विभिन्न बैंकों को सौंपे गए कार्यों की भी समीक्षा की गई, जिनमें शामिल हैं –

  • आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मत
  • मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु पुस्तकें एवं पेयजल व्यवस्था
  • चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण
  • किस्को स्थित अपैरल पार्क में आधारभूत संरचना और मशीनों का उन्नयन

उपायुक्त ने सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए तय समय में गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिए।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:

  • अपर समाहर्ता श्री जितेंद्र मुंडा
  • सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप
  • जिला उद्योग महाप्रबंधक रघुबर सिंह
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर
  • पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अनुप हासंदा
  • अग्रणी बैंक प्रबंधक
  • हिंडाल्को इंडस्ट्रीज एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि

 

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular