25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

उपायुक्त ने की बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी की समीक्षा…

धनबाद:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें उपायुक्त ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2025 की समीक्षा की। जिसमें बीमाकृत क्षेत्रफल डेटा को अंतिम रूप दिया गया।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने चना, सरसों एवं आलु के लिए हुए बीमाकृत क्षेत्रफल का अनुमोदन किया। जबकि गेहूं के क्षेत्रफल में त्रुटि मिलने पर उसमें आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि रबी 2024-25 में धनबाद जिले में गेहूँ, चना एवं राई-सरसों फसलों का बीमा के लिए आच्छादित कुल क्षेत्रफल 6228 हेक्टेयर है। जिसमें गेहूँ के लिए 2035, चना 901 एवं राई-सरसों के लिए 3292 हेक्टेयर क्षेत्रफल है।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी अरूण कुमार, डीडीएम नाबार्ड श्री रवि लोहानी, बजाज आलियांज के राघवेन्द्र सिंह, धनबाद डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कॉ-ओपरेटिव बैंक के बिनय कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular