31.4 C
Jharkhand
Monday, October 5, 2026

Dhanbad Damodar River Accident: जिउतिया पर्व पर मोहलबनी घाट में हादसा, सोनाक्षी की तलाश में घंटों चला अभियान

जिउतिया पर दामोदर नदी में बही 16 वर्षीय सोनाक्षी

Dhanbad Damodar River Accident: जिउतिया पर्व के नहाय-खाय के दिन धनबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार को मोहलबनी घाट के पास दामोदर नदी में स्नान करने के दौरान 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी तेज धारा में बह गई। घटना सुदामडीह थाना क्षेत्र से सटे अमलाबाद थाना क्षेत्र की है। किशोरी की तलाश में पुलिस, स्थानीय लोगों और मुनीडीह से पहुंचे प्रशिक्षित गोताखोरों ने घंटों अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।

परिवार के साथ जिउतिया स्नान करने पहुंची थी सोनाक्षी

जानकारी के अनुसार, लोदना मोड़ के रसूलबाग निवासी अशोक माली का परिवार जिउतिया पर्व के नहाय-खाय के लिए मोहलबनी घाट पहुंचा था। परिवार के कुछ युवक और किशोर-किशोरियां दामोदर नदी के दूसरी ओर अमलाबाद थाना क्षेत्र में स्नान करने चले गए। इसी दौरान सोनाक्षी नदी की तेज धारा की चपेट में आ गई और बहने लगी। उसे डूबता देख उसके मामा अमन ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। सोनाक्षी को बचाने की कोशिश में अमन भी तेज धारा में फंस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बांस की मदद से अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन सोनाक्षी पानी में बह गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर सुदामडीह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई।

गोताखोरों को बुलाने की मांग पर सड़क जाम

सोनाक्षी का पता नहीं चलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनडीआरएफ की टीम तथा प्रशिक्षित गोताखोरों को बुलाने की मांग की। इस दौरान लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके बाद प्रशासन की ओर से मुनीडीह से प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम बुलाई गई। गोताखोरों ने दामोदर नदी में उतरकर काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। मौके पर पहुंचे पार्षद चंदन महतो और पार्षद प्रतिनिधि गफ्फार अंसारी ने भी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने झरिया के अंचल अधिकारी और सुदामडीह थाना प्रभारी से रेस्क्यू अभियान तेज करने तथा जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Rohini Acharya Patna Return: लालू यादव के बुलावे पर पटना पहुंचीं रोहिणी आचार्य, क्या RJD में होगी नई भूमिका?

अंधेरा होने पर रोका गया तलाशी अभियान

शुक्रवार शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। अधिकारियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, गोताखोर शनिवार सुबह दोबारा नदी में उतरकर सोनाक्षी की तलाश करेंगे। झरिया विधायक प्रतिनिधि उमेश यादव ने भी बताया कि अंधेरा होने के कारण शुक्रवार को तलाशी अभियान बंद करना पड़ा है। शनिवार सुबह फिर से गोताखोरों की टीम रेस्क्यू शुरू करेगी। इधर, सोनाक्षी के परिजन और स्थानीय लोग उसके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। नदी की तेज धारा के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। फिलहाल किशोरी का पता नहीं चल सका है।

spot_img
Video thumbnail
टुंडी में गजराज के लिए कॉरिडॉर बनाने को ले शुरू हुआ सियाशी घमासान,खूब लग रहे आरोप प्रत्यारोप...
07:21
Video thumbnail
एक गाँव की लड़की का अनस्टॉपेबल सफ़र | अनीषा खुसवाहा | Aryan R Jaiswal के साथ | Podcast 2 | 11 Scopes
11:36
Video thumbnail
ATM में कार्ड फंसाकर साईबर फ्रॉड,बैंकर बन मदद के बहाने 45700 उड़ाए...
01:42
Video thumbnail
बरवाअड्डा सब्जी मंडी पहुंचे ढुल्लू महतो,नुकसान को ले DC से मुआवजा दिलाने का दुकानदारों को दिया भरोसा
00:48
Video thumbnail
पितृपक्ष मेले को लेकर RPF का विशेष सुरक्षा ऑडिट,चप्पे चप्पे पर डॉग स्कावयड ...
01:19
Video thumbnail
अगर BCCL इसी तरह कार्य करता रहा तो इस दुर्गापूजा सड़क बन पाना संभव नही,कितने नाराज हैं केंदुआवासी..?
05:20
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर:फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीनों आरोपी को धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद...
02:53
Video thumbnail
174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार को धनबाद के आर्टिस्ट रमेश ने ऐसे दिया सम्मान
01:28
Video thumbnail
PHD कम्प्लीट अब विधायक डॉ.जयराम महतो विवाह करेंगे या नही सुनिए
00:20
Video thumbnail
छपरा में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव...
01:05

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular