25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Dhanbad News: करोड़ों की लागत से बन रहे पुलिया में जंग लगे सरिए का इस्तेमाल, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Dhanbad News: पूर्वी टुंडी प्रखंड के चालधोवा गांव में निर्माण कार्य में अनियमितता, ढलाई के बाद ही दिख रही दरारें

Dhanbad News: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र की चुरूरिया पंचायत के चालधोवा गांव में जोरिया नदी पर बन रहे करोड़ों की लागत वाले पुलिया निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों और मुखिया ने आरोप लगाया है कि पुलिया निर्माण में जंग लगे सरिए का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे इसकी मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि ढलाई के बाद ही पुलिया के पिलरों में दरारें भी दिखनी शुरू हो गई हैं।

ग्रामीणों और मुखिया ने जताया विरोध

स्थानीय ग्रामीणों और मुखिया ने इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि यदि जंग लगे सरिए का उपयोग किया जाता है, तो पुलिया मजबूत नहीं बन पाएगा और यह ग्रामीणों के लिए एक बड़ी समस्या बन सकता है। यह पुलिया इस क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस रास्ते से बड़े वाहनों का भी आवागमन होता है।

ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि पुलिया निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कोताही बरती जा रही है और यह परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।

उपायुक्त से शिकायत की तैयारी

स्थानीय मुखिया ने बताया कि इस संबंध में वे धनबाद उपायुक्त से भी शिकायत करेंगे और इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे।

ALSO READ: Dhanbad News: अनवित हॉस्पिटल में सर्वाइकल स्पाइन का सफल ऑपरेशन, मरीज को 24 घंटे में मिला आराम

विभाग का बचाव

जब इस संबंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता नरेंद्र कुमार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने संवेदक का बचाव करते हुए अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि “पानी से सरिए में जंग लगा है।” हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि यह सिर्फ पानी का जंग नहीं, बल्कि निर्माण सामग्री में जानबूझकर की जा रही लापरवाही का नतीजा है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular