धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल
Dhanbad Police Transfer, धनबाद: जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को सात थाना और ओपी प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित सभी पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। तबादले के बाद जिले के कई थाना और ओपी में नए प्रभारी जिम्मेदारी संभालेंगे।
Highlights:
अभिषेक तिवारी को घनुआडीह थाना की जिम्मेदारी
धनबाद थाना में पदस्थापित अभिषेक तिवारी को घनुआडीह थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरसा थाना में पदस्थापित ब्रजकिशोर सिंह को कालूबथान ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शिल्पी भगत को निरसा थाना से स्थानांतरित कर एमपीएल ओपी प्रभारी बनाया गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
महुदा थाना में पदस्थापित कमलेश्वर कुमार को ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी बनाया गया है। वहीं बलियापुर थाना के एसआई शिव शंकर को मुनीडीह ओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साइबर थाना में पदस्थापित विष्णु गोस्वामी को खरखरी ओपी प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं गिरधारी गोपाल को तिसरा थाना प्रभारी बनाया गया है।
तत्काल योगदान का निर्देश
एसएसपी की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को बिना विलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को कहा गया है। नए प्रभारियों के पदस्थापन के साथ संबंधित थाना और ओपी में पुलिसिंग की जिम्मेदारियां भी बदल गई हैं। विभागीय आदेश के अनुसार अब सभी अधिकारी अपने-अपने नए कार्यस्थल पर जिम्मेदारी संभालेंगे।






















