29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

नशे में धुत सांसद प्रतिनिधि की कार मीना देवी के घर में घुसी मौत के मुंह से लौटे मीना देवी और उनके बच्चे..

झरिया: झरिया के सिंदरी-धनबाद मुख्य मार्ग स्थित लोको बाजार शीतला मंदिर के समीप रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक अनियंत्रित फोर व्हीलर ने भारी तबाही मचाई। भौरा निवासी सांसद प्रतिनिधि सह अधिवक्ता जयदेव कुमार की कार JH10CT 3810 अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे स्थित मीना देवी के घर की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी।शराब के नशे में था चालक मीना देवी का गंभीर आरोप हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद मीना देवी और उनके मासूम बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आक्रोशित गृहस्वामिनी मीना देवी ने मीडिया के सामने बड़ा बयान देते हुए आरोप लगाया कि कार का ड्राइवर पूरी तरह शराब के नशे में धुत था जिसके कारण व्यस्त सड़क पर उसने नियंत्रण खो दिया।टेंपो को बचाने का दावा, सुदामडीह पुलिस मौके पर दूसरी ओर, सांसद प्रतिनिधि जयदेव कुमार का कहना है कि सामने से आ रहे एक टेंपो को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हुई। घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने हल्की चोटों से घायल कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।बस हमें मुआवजा चाहिए पीड़िता की गुहार क्षतिग्रस्त घर को देखकर स्थानीय लोगों में भारी उबाल है। पीड़िता मीना देवी ने दो टूक शब्दों में कहा हमारे घर की दीवारें और सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हमें किसी से कोई रंजिश नहीं है, बस हमारे नुकसान का उचित मुआवजा दे दिया जाए। सिंदरी-धनबाद मार्ग पर इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है। गनीमत रही कि दोपहर के समय घर में मौजूद बच्चों को आंच नहीं आई, वरना एक बड़ा मातम पसर सकता था।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular