31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

दुर्गा पूजा में बदला रांची का ट्रैफिक सिस्टम, कहां ड्रॉप गेट, कहां पार्किंग… देखें रूट मैप…

रांची:रांची में नवरात्र के शुभ अवसर पर मां दुर्गा के भक्तों का उत्साह देखने लायक है। जैसे ही शहर में नवरात्र शुरू हुआ, भक्तों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इस साल मुख्य त्योहार 22 सितंबर 2025 और 02-03 अक्टूबर 2025 (मूर्ति विसर्जन) को मनाया जाएगा। आने वाले पंचमी से लेकर दशमी तक, पूजा पंडालों के आसपास लोगों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर ली हैं। हाल ही में ट्रैफिक एसपी का पदभार संभालने वाले IPS राकेश सिंह ने बताया कि उन्होंने शहर के प्रमुख पूजा पंडालों तक भक्तों की सुविधाजनक आवाजाही के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। राकेश सिंह अपने नक्सल प्रभावित इलाकों में किए गए अभियानों के लिए जाने जाते हैं, और अब राजधानी की ट्रैफिक चुनौती उनके कंधों पर है। पूरे शहर में ट्रैफिक नियंत्रण को सुनिश्चित करने के लिए 1100 ट्रैफिक जवान और 50 से अधिक अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल भी तैनात किया जाएगा, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में जरूरत पड़ने पर सहायता करेंगे। पूजा के दरम्यान कहां ड्रॉप गेट लगाये गये हैं और कहां पार्किंग की व्यवस्था की गयी है… देखें

1. भारी वाहनों के लिए रोक
समय : 27 सितंबर से 03 अक्टूबर 2025, सुबह 08:00 बजे से अगले दिन सुबह 04:00 बजे तक

निषेध स्थान और ड्रॉप गेट:
क्र. स्थान का नाम आवश्यकता
1 लॉ यूनिवर्सिटी कांके के पास ड्रॉप गेट
2 बोडेया रिंग रोड के पास ड्रॉप गेट
3 बीआईटी रिंग रोड के पास ड्रॉप गेट
4 खेलगांव से कोकर जाने वाले मार्ग पर ड्रॉप गेट
5 दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली जाने वाले मार्ग पर ड्रॉप गेट
6 दुर्गा सोरेन चौक से मकचुन्द टोली जाने वाले मार्ग पर ड्रॉप गेट
7 रामपुर के पास ड्रॉप गेट
8 खरसीदाग के पास ड्रॉप गेट
9 ब्रीजफोर्ड स्कूल के पास ड्रॉप गेट
10 सतरंजी स्कूल के पास ड्रॉप गेट
11 बिरसा चौक के पास ड्रॉप गेट
12 शहीद मैदान के पास ड्रॉप गेट
2. निजी एवं यात्री वाहनों के लिए मार्ग
समय : 27 सितंबर से 03 अक्टूबर 2025, अपराह्न 04:00 बजे से अगले दिन सुबह 04:00 बजे तक

मुख्य निर्देश :
कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक और सुजाता चौक की ओर निजी वाहन वर्जित।
छोटे वाहनों का संचालन मिनाक्षी सिनेमा मोड़, पहाड़ी मंदिर, किशोरगंज और हरमू के रास्ते निर्धारित।
लालपुर से कोकर केवल वन-वे।
मेन रोड में 04:00 बजे से अगले दिन सुबह 04:00 बजे तक छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित।
आवश्यक सामग्री लाने वाली गाड़ियां केवल सुबह 04:00 बजे से 08:00 बजे तक आ सकेंगी।
विशेष जानकारी : कांटाटोली, बहुबाजार, सुजाता चौक मार्ग विशेष यातायात व्यवस्था के तहत संचालित होंगे।

3. पार्किंग व्यवस्था
क्र. रूट / स्थान पार्किंग स्थल
1 डोरडा/सुजाता चौक से मेन रोड आने वाले वाहन सैनिक मार्केट / जीईएल चर्च कम्प्लेक्स
2 फिरायालाल से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालु जिला स्कूल / बाल कृष्ण स्कूल कैम्पस
3 डंगराटोली से सर्जना चौक जाने वाले वाहन मिशन चौक के पास / संत जॉन्स स्कूल के सामने
4 स्टेशन रोड पूजा पंडाल रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़ तक रोड के दोनों तरफ
5 लालपुर से कोकर जाने वाले वाहन साधु मैदान / बिजली ऑफिस
6 खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल राम लखन यादव कॉलेज कैम्पस
7 काके रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालु न्यू मार्केट ऑटो स्टैण्ड
8 हरमू बाईपास रोड से बकरी बाजार बड़ा तालाब नदी ग्राउण्ड के पास
9 पिस्का मोड़ से रातु रोड आने वाले श्रद्धालु दुर्गा मंदिर से पहले जयसवाल पेट्रोल पंप के सामने
10 बरियातु रोड से बकरी बाजार नागाबाबा खटाल पार्किंग / जाकिर हुसैन पार्क के पास
11 हरमू बाईपास से किशोरगंज मुक्तिधाम से किशोरगंज के बीच सड़क किनारे
12 हरमू चौक पूजा पंडाल हरमू मैदान
13 बरियातु हाउसिंग पूजा पंडाल बरियातु मैदान में पार्किंग
14 सीएमपीडीआई पूजा पंडाल कैब्रियन स्कूल के आगे पार्किंग
15 पुराना विधानसभा मैदान शहीद मैदान
16 रांची रेलवे स्थली पंडाल योगदा सत्संग मठ मैदान, चुटिया
17 रांची रेलवे स्थली पंडाल संत जॉन स्कूल मैदान, बहुबाजार
18 सर्जना एवं फिरायालाल रिथल पंडाल संत जेवियर कॉलेज परिसर पार्किंग, कामिल बुल्के पथ
19 बरियातु रोड से मेन रोड / जिला स्कूल बिरसा मुण्डा संग्रहालय पार्किंग स्थल पुरानी जेल राँची
20 मेन रोड / जिला स्कूल एवं बकरी बाजार राँची यूनिवर्सिटी, राजकीय पुस्तकालय तरफ गेट
21 बरियातु रोड एवं रातु से बकरी बाजार नागाबाबा खटाल भेजीटेबल मार्केट स्थल
22 मेन रोड / जिला स्कूल एवं बकरी बाजार अटल भेण्डर पार्किंग स्थल
23 मेन रोड / जिला स्कूल एवं बकरी बाजार जयपाल सिंह स्टेडियम के पास कोर्ट रोड किनारे

 

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित मार्गों और समय का पालन करें। पार्किंग का सही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें और पूजा एवं विसर्जन के समय धैर्य और संयम बनाए रखें।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular