31.2 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन, कोयला और आउटसोर्सिंग कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Dhanbad ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को धनबाद में कोयला और आउटसोर्सिंग कारोबार से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। ईडी की टीम विभिन्न स्थानों पर जांच में जुटी हुई है।

इन कारोबारियों और सहयोगियों के ठिकानों पर कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी की जद में मुख्य रूप से चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े व्यावसायिक सहयोगियों के ठिकाने आए हैं। जिन लोगों के परिसरों पर कार्रवाई चल रही है, उनमें गणेश यादव, शेखर यादव, पप्पू मंडल, हरेंद्र चौहान और आलोक शामिल बताए जा रहे हैं।

वित्तीय दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच

ईडी के अधिकारी संबंधित घरों और कार्यालयों में मौजूद वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, बेनामी संपत्तियों के कागजात तथा मोबाइल फोन, लैपटॉप और हार्ड ड्राइव जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार के भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, चार साल की सजा पर लगी रोक

जांच जारी, आधिकारिक बयान का इंतजार

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है। एजेंसी की ओर से छापेमारी के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। साथ ही, जिन लोगों के परिसरों पर कार्रवाई की जा रही है, उनकी ओर से भी अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ईडी की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की प्रकृति और संभावित कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आने की संभावना है।

धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन, कोयला और आउटसोर्सिंग कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

spot_img
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56
Video thumbnail
श्रीमद्भागवत गीता का ऑनलाइन सस्वर वाचन कर धनबाद की आन्या ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में बनाई जगह
01:29
Video thumbnail
धनबाद राजपूत विचार मंच अरुण सिंह गुट का संगठन विस्तार, महाराणा प्रताप भवन जल्द बनकर होगा तैयार...
06:13
Video thumbnail
धनबाद SSP पुलिस की छवि सुधारने के लिए पसीना बहा रहे हैं उधऱ जुआ अड्डा से सिटी हॉक्स पुलिस पर वसूली
01:27
Video thumbnail
पटना:रामकृष्णा नगर फायरिंग और बिहार में बढ़ते अपराध पर PK का CM सम्राट पर फिर हमला...#PK
00:28
Video thumbnail
धनबाद सदर अस्पताल में पार्किंग का उद्घाटन,हेल्थ कैम्प का उपायुक्त ने लिया जायजा...#Dhanbad
04:41
Video thumbnail
14 दिनों की रिमांड पूरी: 2.20 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सली भेजे गए जेल
00:37
Video thumbnail
तोहरे भरोसा हे भोलेबाबा कांवर उठैनी हो...भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय कांवर उठा पैदल चली देवघर...
00:47
Video thumbnail
भगवान भोलेनाथ की मनोरम झांकियों के बीच शिवमय हुआ झरिया,गुंजा उठा हर हर महादेव के उदघोष...
02:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular