28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

डिगवाडीह शमीम अंसारी हत्याकांड की सिटी एसपी ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार…

झरिया: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह शमीम अंसारी हत्याकांड की धनबाद सिटी एसपी ने आज गुरुवार को खुलासा किया है। इस कांड में चार गिरफ्तार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।सिटी एसपी ने कहा कि भूलन बीसीसीएल मैंगजीन के निकट ओबी डम्प के पास मो० शमीम अंसारी उर्फ गुड्डु सेठ उम्र 36 वर्षीय जेलगोरा, नं0-16 खपड़ा घौड़ा निवासी थे।शमीम अंसारी का हत्या सिर पर वार कर दिया गया था। इस संबंध में दिनांक-13.04.2026 को मृतक की पत्नी तराना प्रवीण द्वारा अपने पति की हत्या का कांड जोड़ापोखर थाना में दर्ज कराया गया। घटना के उदभेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक (नगर ऋत्वीक श्रीवास्तव के निर्देशन में छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम द्वारा त्वरित गति से कार्य करते हुए घटना में शामिल अपराधियों अभियुक्तों मो० अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू (मृतक का दूकान स्टाफ) शुभम सिंह, एवं तीन विधि विरूद्ध किशोर को योजना बनाकर शमीम अंसारी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाईल को अभियुक्तो के निशानदेही पर बरामद किया गया। अनुसंधान के दौरान यह जानकारी मिली की मृतक की पत्नी का कुछ अन्य लोगो से प्रेम संबंध था, जिस कारण पति-पत्नी में विवाद था। घटना के संबंध में पकड़ाये अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि मृतक गुड्डु सेठ के दूकान स्टाफ अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू का भी मृतक के पत्नी के साथ संबंध था जिसकी जानकारी गुड्डु सेठ को हो गया था और वह अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्ध को मरवाना चाहता था। इसकी भनक अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू को लगने पर वह उपरोक्त सभी के साथ मिल कर गुड्डु सेठ की हत्या का योजना बनाया और हथियार गोली के लिए शुभम सिंह तथा उसके साथी को 50,000/- रूपया दिया। दिनांक 12.04.2026 को अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू एवं शुभम सिंह से हत्या के लिए हथियार-गोली लिया। समय करीब 09.30 बजे गुड्डु सेठ द्वारा अपनी पत्नी को ससुराल से घर लेकर आने पर अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू ने बहाना बना कर गुड्डु शेख को उसी के मोटरसाइकिल पर बैठा कर भूलन ओ०बी० डम्प के पास ले गया, जहां उसके दो विधि विरूद्ध किशोर साथी पूर्व से थे। खतरा को भांप कर मो० शमीम अंसारी उर्फ गुड्डु सेठ भागने के लिए पीछे मूड़ा तो अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू अपने पास के पिस्तौल से सर के पीछे गोली मार दिया, जिससे गुड्डु सेठ झटका खाकर चेहरा के बल पत्थरीला जमीन पर गिर कर मर गया।गिरफ्तारीः- 01 मो0 अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्दु, उम्र करीब 19 वर्ष, पे०- मो० समीम अंसारी, सा०- बुढ़ी बाँध,बरामद सामग्री की विवरणी शुभम सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष, पे0 श्री विश्वजीत सिंह, सा० न्यु जीतपुर हॉस्पीटल कॉलनी, एकेडमी स्कुल के पास एवं तीन विधि विरूद्ध किशोर, सभी थाना जोरापोखर, जिला धनबाद एक 7.65 एम०एम० का देशी पिस्तौल मैगजीन लगा। मृतक का रियलमी कम्पनी का क्षतिग्रस्त मोबाईल, घटना में प्रयुक्त होन्डा साईन मोटरसाइकिल नम्बर JH10CY 0281,छापामारी दल ,पु०नि० उदय कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, जोड़ापोखर थाना,पु०अ०नि० अनुप कुमार, पु०अ०नि० गिरधर गोपाल,पु०अ०नि० सोमेश्वर कुमार सिंह शामिल थे।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular