31.1 C
Jharkhand
Wednesday, June 3, 2026

झरिया में वन विभाग की छापेमारी: दो दर्जन तोते जब्त, विरोध में उमड़ी भीड़, एक गिरफ्तार…

IMG 20250802 WA0049

झरिया(JHARIA): जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह गणेश पूजा सर्कस मैदान के पास वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो दर्जन से अधिक तोते जब्त किए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हंगामे की स्थिति बन गई।

पक्षी विक्रेता की पहचान इमामुद्दीन, डिगवाडीह 10 नंबर माझी बस्ती निवासी के रूप में हुई है। वन विभाग ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

भीड़ ने वन विभाग की गाड़ी को घेरा

वन विभाग द्वारा जब्त किए गए तोते छोड़ने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और विभाग की गाड़ी को घेर लिया। इमामुद्दीन के सहयोगियों ने विभाग की टीम को चारों ओर से घेर लिया और तोते व आरोपी को ले जाने से रोकने की कोशिश की।

स्थिति तनावपूर्ण होते देख एएसआई महावीर गोराई और प्रभाकर वर्णवाल की अगुवाई वाली वन विभाग की टीम ने जोड़ापोखर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया गया।

क्या है मामला?

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तोते जैसे पक्षियों का व्यापार गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में वन विभाग को सख्त कार्रवाई करने का अधिकार है। फिलहाल जब्त पक्षियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

 

spot_img
Video thumbnail
हजारीबाग में दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, नाबा,लिक भाई-बहन का 27 को हुआ था ह,त्या
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से अब मिलेगी निजात,झरिया में निगम ने चलाया अभियान, ले जाया गया वैटनरी हॉस्पिटल
02:24
Video thumbnail
गिरिडीह:रात में सो रहे दंपती की निर्मम हत्या,घायल पत्नी ने धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम
03:13
Video thumbnail
जमुआ:मइयां सम्मान योजना सत्यापन को लग गयी इतनी भीड़ की मच गई अफरातफरी...
02:45
Video thumbnail
झरिया:बलियापुर स्टैंड के निकट मिला अज्ञात युवक का श'व,मौके पर पुलिस जांच में जुटी...
01:05
Video thumbnail
स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ेगी रफ्तार, धनबाद में 120 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली नियुक्ति
04:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!