28 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

Bigg Boss 19 में राजनीति की एंट्री! मनीष कश्यप को मिला ऑफर, तेजप्रताप को सलमान ने किया फोन?

manish tejpratap bigboss 300x200 1पटना(PATNA): टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अपने 19वें सीज़न के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट रहा है, और इस बार शो की थीम कुछ हटकर है – राजनीति।
शो को हमेशा की तरह सलमान खान ही होस्ट करेंगे, लेकिन इस बार वह एक राजनेता के अवतार में नजर आएंगे। शो का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सलमान कहते दिख रहे हैं:
“इस बार घर में चलेगी घरवालों की सरकार!”

बिहार से दो नामों की चर्चा तेज

शो के फॉर्मेट में इस बार राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले चेहरे शामिल करने की चर्चा है। इसी क्रम में बिहार से दो चर्चित नाम सुर्खियों में हैं:

 मनीष कश्यप को मिला ऑफर

यूट्यूबर और जन सुराज नेता मनीष कश्यप ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक ऑडियो कॉल शेयर किया था, जिसमें एक व्यक्ति खुद को ‘आदिल’ बताकर बिग बॉस की कास्टिंग टीम का सदस्य बताता है।

ऑडियो में आदिल कहते हैं:

“आपका बोलने का अंदाज़ और प्रभाव बहुत अच्छा है, इसलिए आपसे जुड़ना चाहते हैं।”

मनीष इस पर कहते हैं कि इस विषय पर आमने-सामने बात करनी होगी, और फिर ऑनलाइन मीटिंग तय करने की बात होती है।
बातचीत के दौरान जब आदिल पूछते हैं, “क्या आप चुनाव लड़ रहे हैं?” तो मनीष जवाब देते हैं, “हां, मैं चुनाव लड़ रहा हूं।”

हालांकि, यह ऑडियो पोस्ट अब मनीष ने अपने सोशल मीडिया से हटा दिया है, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं कि क्या वह वाकई शो में आएंगे या नहीं।

 तेजप्रताप यादव को भी मिला बुलावा?

दूसरी ओर, लालू यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव को लेकर भी खबरें गर्म हैं कि उन्हें भी बिग बॉस 19 के लिए निमंत्रण मिला है।

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि खुद सलमान खान ने तेजप्रताप यादव को कॉल कर इस शो का हिस्सा बनने का ऑफर दिया। हालांकि अभी तक न तो तेजप्रताप और न ही बिग बॉस की टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है।

बताया जा रहा है कि तेजप्रताप ने फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कथित तौर पर कहा है:

“मैं चुनाव लड़ूं या बिग बॉस में जाऊं, इसका फैसला चुनाव के बाद करूंगा।”

कुछ सूत्रों के मुताबिक, तेजप्रताप शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के ज़रिए शामिल हो सकते हैं।

 इस बार की थीम: “पॉलिटिक्स और रिवाइंड”

बिग बॉस 19 की थीम है “पॉलिटिक्स और रिवाइंड”, जिसमें घर को एक काल्पनिक सरकार के रूप में पेश किया जाएगा।
सलमान खान ने प्रोमो में कहा:

“बनेगी घरवालों की सरकार, और दोस्तों-दुश्मनों के बीच चलेगा सत्ता का खेल।”

शो 24 अगस्त से ऑन एयर होगा — JioCinema पर एक्सक्लूसिव डिजिटल स्ट्रीमिंग और COLORS चैनल पर टेलीविजन प्रसारण के साथ।

राजनीति और रियलिटी के इस अनोखे मेल को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। क्या मनीष कश्यप और तेजप्रताप वाकई शो में नज़र आएंगे? यह तो आने वाले दिनों में साफ होगा, लेकिन बिग बॉस के घर में सियासी तड़का लगना तय है।

 

spot_img
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular