39.4 C
Jharkhand
Saturday, April 18, 2026

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार…

नई दिल्ली:भारत के चार राज्यों के राज्यपाल रह चुके वरिष्ठ नेता सत्यपाल मलिक का आज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे और किडनी तथा अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित थे। अस्पताल ने पुष्टि की है कि मलिक ने दोपहर 1:12 बजे अंतिम सांस ली।

काफी समय से थे अस्पताल में भर्ती

सत्यपाल मलिक को 11 मई 2025 को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।वे किडनी फेल्योर, उच्च रक्तचाप और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।8 जून को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता जताई थी।

एक राजनैतिक जीवन – समाजवाद से राज्यपाल तक

सत्यपाल मलिक ने 1970 के दशक में समाजवादी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की थी।1974 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहुंचे, फिर 1980-89 तक राज्यसभा सदस्य रहे।वे भारतीय क्रांति दल और लोकदल से जुड़े रहे।बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और विभिन्न राज्यों में राज्यपाल नियुक्त किए गए।

जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक समय के गवाह रहे

सत्यपाल मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे।5 अगस्त 2019 को उन्हीं के कार्यकाल में अनुच्छेद 370 हटाया गया, और राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदला गया।इस ऐतिहासिक फैसले का प्रशासनिक संचालन उनके ही मार्गदर्शन में हुआ था।

किसान आंदोलन में मोदी सरकार पर साधा था निशाना

रिटायरमेंट के बाद सत्यपाल मलिक ने कई मौकों पर मोदी सरकार की आलोचना की,विशेषकर किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने केंद्र पर कड़े हमले किए।वे किसानों के हितों की खुलकर वकालत करते रहे।

पीएस राणा ने की पुष्टि

पूर्व राज्यपाल के निजी सचिव पीएस राणा ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि

“वो लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था।”

spot_img
Video thumbnail
फ्री में नही पिलाया सत्तू जूश तो सुरेश यादव के सीने ने मार दी चाकू,जालान से रेफर,मौके पर धनबाद
02:16
Video thumbnail
जर्जर भवन,बिना सुरक्षा,बगैर साफ सफाई 10 जिलों को खाद्यान्न सप्लाई कर रहे धनबाद के बरवाअड्डा बाजार
10:42
Video thumbnail
Big Breking: PM मोदी का देश के नाम संबोधन आज रात 8:30 बजे....
00:10
Video thumbnail
अमन गैंग के शुभम यादव की मौत की कारणों को जानने जुटेगी धनबाद पुलिस,कांड का जल्द खुलासे की उम्मीद...!
03:07
Video thumbnail
मैनुफैक्चर बहुमत से भाजपा ने बना लिया मुख्यमंत्री,सम्राट की डिग्री,जन्मप्रमाण पत्र पर PK का बड़ा हमला
03:06
Video thumbnail
बोकारो से रांची तक कोषागार जांच की गूंज, अब पूरे राज्य में सख्ती तेज
03:21
Video thumbnail
निरसा विधायक अरुण चटर्जी केंदुआडीह पहुंच विस्थापितों से की बात,BCCL की कार्यशैली पर उठाया सवाल...
01:31
Video thumbnail
मोहम्मद याकूब बने धनबाद के नए ग्रामीण एसपी, कपिल चौधरी को पलामू एसपी की नई जिम्मेदारी...
00:17
Video thumbnail
जमुआ को मिली बड़ी सौगात, 50 एकड़ में बना इको पार्क का भव्य उद्घाटन
02:22
Video thumbnail
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का दर्जनों ने थामा दामन,अब और तेज होगी श्रमिक हित की लड़ाई...
02:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!