16.8 C
Jharkhand
Sunday, November 15, 2026

संघर्ष से शिखर तक: मां की मेहनत रंग लाई, 12वीं टॉपर खुशबू गुप्ता सम्मानित…

निरसा :निरसा के गोपालगंज स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा खुशबू गुप्ता ने 12वीं कला में परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है । खुशबू के सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। इसके बाद मां ने कड़ी मेहनत-मजदूरी कर बेटी को पढ़ाया। आज बेटी की सफलता ने मां के संघर्ष को सार्थक कर दिया।

इसी उपलब्धि को लेकर खुशरी पंचायत सचिवालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुखिया स्वपन गोराई ने खुशबू को अंगवस्त्र,फूल माला और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौक़े पर खुशबू की मां भी मौजूद रहीं।

मुखिया स्वपन गोराई ने कहा कि खुशबू की लगन पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। विषम परिस्थितियों में भी हार न मानने का जज्बा काबिल-ए-तारीफ है।साथ ही खुशबू गुप्ता की माँ संगीता देवी जो कि सहिया हैं , उन्हें धनबाद उपायुक्त एवं जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी द्वारा सम्मान मिला । उन्हें भी मुखिया स्वपन गोराई ने सम्मानित किया । ओर कहा ऐसे सम्मानित लोग हमारे लिए प्रेरणादायक हैं। इनकी भूमिका समाज में बहुत बड़ी मायने रखतीं है।

सम्मान पाकर खुशबू गुप्ता ने कहा कि _”पढ़ाई से हम हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। मेरी मां मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके बिना ये संभव नहीं था। मेरी कहानी सभी बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे, यही चाहती हूं

मौक़े पर नैतिक मोदक ,रहनीकांत रवानी , भोला रवानी , विवेक चक्रवर्ती , मिठन गोराई ,उज्जवल गोराई एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

spot_img
Video thumbnail
आज विधायक जयराम महतो भी महाखरना का प्रसाद ग्रहण करने हमारे घर पधारें...
00:29
Video thumbnail
कई दशकों से छठ महाव्रत कर रही मेरीमां की खरना के मौके पर उनकी यह तस्वीर हमारे लिए प्रेरणादाई है...
00:36
Video thumbnail
छठ महाव्रत:व्रतियों ने खरना के दिन छठी मईया को लगाया खीर केला पान फूल सुपारी का भोग,कल पहला अर्घ्य..
04:54
Video thumbnail
अररिया पुलिस ने 10 करोड़ की स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार...
04:46
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर में छठ घाट की चकाचक सफाई,स्वच्छ माहौल में लाखों व्रती देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य..
02:02
Video thumbnail
कांग्रेस विधायक रौशन बाड़ा पर शर्मनाक आरोप में FIR दर्ज...आरोपों में क्या है सच्चाई!
01:53
Video thumbnail
झारखंड मैदान में कुंभनाथ सिंह के सहयोग से बना अस्थायी तालाब,सौकड़ों व्रती देंगी अर्घ्य
04:41
Video thumbnail
धनबाद के पम्पू तालाब में अधुरी साफ-सफ़ाई के बीच अर्घ्य देंगी छठ व्रती,भीड़ मैनेजमेंट को कमिटी तैयार
05:16
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर में सरकारी स्कूल में पांच कमरे वाले नए भवन का MLA चंद्रदेव महतो ने किया शिलान्यास
04:39
Video thumbnail
राजस्थान-वृंदावन के मंदिरों की तर्ज पर सज रहा राजधनवार का राजा छठ घाट, भव्य सजावट देखने उमड़ेंगे
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular