कतरास :बाघमारा कें कतरास मे जीएनएम दुर्गा समिति के द्वारा 45 लाख की लागत से पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. अमेरिका मे स्तिथ सुप्रसिद्ध हिन्दू मंदिर स्वामी नारायण मंदिर प्रारूप का पूजा पंडाल बनाया जा रहा है.
समिति के सचिवालय मुकेश भट्ट ने कहा है की इस वर्ष विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर के रूप मे किया जा रहा है. जो ना केवल धनबाद और झारखण्ड बल्कि पुरे देश मे कतरास का नाम रौशन करेगा. पूजा के दरमियान लगभग 100 वोलेटियर मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही 32 सीसीटीवी कैमरा पूरा मेला परिसर मे लगाया जा रहा है.






















