25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

राज्यपाल ने सारण में अखंड ज्योति आई अस्पताल में बालिका छात्रावास की आधार शिला रखी….

छपरा: सारण जिले के अखंड ज्योति आई अस्पताल में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एसबीआई के सहयोग से 800 बेड के बालिका छात्रावास की आधारशिला रखी गयी मस्तीचक स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में गुरुवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 800 बेड के बालिका छात्रावास की आधारशिला रखी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से बन रहा यह छात्रावास अखंड ज्योति के फुटबॉल टू आईबाॅल प्रोग्राम की छात्राओं के लिए होगा। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के श्रीराम ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक(एचआर) किशोर कुमार पोलुदासु और एसबीआई फाउंडेशन के चेयरमैन संजय प्रकाश भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल जैसे संस्थान की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। पटना से दूर ग्रामीण क्षेत्र में इतना सुविधा संपन्न अस्पताल होगा, उन्होंने ऐसा सोचा भी नहीं था। उन्होंने कहा कि अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में पूरे समर्पण भाव से मरीजों की सेवा हो रही है।

इस अवसर पर आचार्य श्रीराम शर्मा को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनका व्यक्तित्व बहुत प्रेरणादायी था। उन्हें कानपुर का सांसद रहते और उसके बाद भी आचार्य जी का भरपूर आशीर्वाद मिला। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि गायत्री मंत्र में बहुत शक्ति है। हमें गायत्री मंत्र को समझने का प्रयास करना चाहिए। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं और जनमानस को शिक्षित किए बगैर किसी देश की उन्नति संभव नहीं है। राज्यपाल ने पंचतंत्र, हितोपदेश, विवेकानंद और महर्षि पातंजलि का भी जिक्र किया।

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सीईओ मृत्युंजय तिवारी और मैनेजिंग ट्रस्टी अतुल कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और स्टेट बैंक के डीएमडी किशोर कुमार पोलुदासु एवं एसबीआई फाउंडेशन के चेयरमैन संजय प्रकाश को गायत्री मंत्र जड़ित स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इसके पूर्व अखंड ज्योति परिसर पहुंचने पर राज्यपाल ने आचार्य श्रीराम शर्मा की 50 फीट ऊंची प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने 500 बेड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आई हॉस्पिटल का परिभ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। एसबीआई के ‘सशक्ति’ कार्यक्रम से मिला 15 करोड़ का अनुदान एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक (एचआर) किशोर कुमार पोलुदासु और एसबीआई फाउंडेशन के चेयरमैन संजय प्रकाश ने बताया कि एसबीआई ने कार्पोरेट सामाजिक दायित्व के अपने ‘सशक्ति’ कार्यक्रम के तहत अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में बालिका छात्रावास निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। अखंड ज्योति के फुटबॉल टू आईबाॅल प्रोग्राम के लिए यह छात्रावास बन रहा है। अखंड ज्योति आई हास्पिटल के सीईओ मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि अभी 700 लड़कियां इस कार्यक्रम से जुड़ी हैं। पांच वर्षों में यह संख्या 1500 की जानी है। इसके लिए छात्रावास निर्माण कराया जा रहा है। फुटबॉल टू आईबाॅल प्रोग्राम की प्रमुख मनीषा द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की गरीब बालिकाओं का चयन इस कार्यक्रम के तहत होता है। पांच साल का यह दूनिया का संभवतः इकलौता और अनूठा निःशुल्क आवासीय शैक्षणिक कार्यक्रम है जिसको पूरा करने पर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में ही गारंटेड जाॅब दिया जाता है।

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल क्लिनिकल एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन डाॅ राजवर्द्धन आजाद और मेडिकल डायरेक्टर डाॅ अजीत पोद्दार ने भी अखंड ज्योति की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की विकास यात्रा को एक वृत्तचित्र के जरिए प्रस्तुत किया गया। रश्मि कुमारी ने गुरु वंदना की अद्भुत प्रस्तुति की। डाॅ अफरोज आलम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन विवेक विकास ने किया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के देवेश मित्तल, कृष्णानंद अमिताभ, राजाराम चह्वाण, रुचिका वायल, प्रफुल्ल कुमार झा, प्रियंका प्रियदर्शी, अखंड ज्योति की कैथरीन, छाया, छवि, अभिषेक, राकेश झा, अमित सिंह, दीपक यादव, चंदन यादव, राजीव चौरसिया, अनिल शर्मा समेत सारण के डीएम, एसपी आदि अधिकारीगण मौजूद थे।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular