धनबाद:बाघमारा के अंचल अधिकारी गिरजानन्द किस्कू ने गुरुवार को पदभार संभाला. इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया.
बाघमारा के अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू ने इस मौक़े पर कहा कि क्षेत्र में रैयत और बी सी सी एल के बीच जमीन को लेकर काफ़ी शिकायतें हैँ जिसे प्राथमिकता के तौर पर समाधान करना है.
वही एक सावल के जबाब में कहा कि सरकरी जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने वालों पर कार्यवाई की जाएगी. सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाई की जाएगी.






















