31.7 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

आईटी क्षेत्र में करियर का शानदार मौका, ट्रेनिंग और छात्रवृत्ति के बाद मिलेगी नौकरी…

धनबाद:झारखंड सरकार और एचसीएल टेक के बीच हुए एमओयू के तहत अब झारखंड के 12वीं पास छात्रों को आईटी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर मिल रहा है। समझौते के तहत जून में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और एचसीएल टेक की सहयोगी के बीच हुए एमओयू के तहत अब झारखंड राज्य के 12वीं पास छात्रों को एचसीएल टीसीएस के बीच प्लेसमेंट लिंक्ड बेस्ड प्रोग्राम ‘टेक बी’ के लिए एमओयू हुआ है।

इसके तहत JAC बोर्ड के सभी संकाय (PCM, PCB, Arts, Commerce) में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राएँ Career Councelling-cum- Online Test में भाग लेंगे।

CBSE बोर्ड द्वारा सभी संकाय में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएँ अपने Career Councelling-cum-Online Test में भाग लेंगे।

छात्र-छात्राएँ अपने साथ आधार कार्ड, कक्षा 10वीं एवं 12वीं का अंक प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ उपस्थित होंगे। छात्र-छात्राएँ के पास यदि Android Mobile Phone उपलब्ध हो तो साथ लाना सुनिश्चित करेंगे।

चयनित विद्यार्थियों को छह महीने की ट्रेनिंग लखनऊ, नोएडा, मदुरई, विजयवाड़ा में से किसी एक स्थान पर करनी होगी, और इसके बाद छह महीने का इंटर्नशिप नोएडा, लखनऊ, मदुरई, विजयवाड़ा, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, नागपुर में से किसी एक स्थान पर होगा। इंटर्नशिप के दौरान, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, उन्हें एचसीएल टीसीएस द्वारा नौकरी का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके साथ साथ ही, विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों में अवसर भी मिलेंगे। एचसीएल टेक बी में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

उच्च शिक्षा निम्नलिखित विश्वविद्यालयों से दी जाती है:

1. IIT Guwahati
2. ⁠BITS Pilani
3. ⁠IIIT Kottyam
4. ⁠IIM Sirmaur
5. ⁠Amity University
6. ⁠Shastra University, Tamilnadu

Career Councelling-cum- Online Test का अयोजन निम्नांकित केन्द्र पर दिनांक 13.09.2025 को निर्धारित है:-

Ground Floor, ACIC IIT (ISM) Foundation, 12H(Institute Innovation Hub), Building, Entry From Gate No. 2, IIT (ISM) Campus, Dhanbad.

छात्र-छात्राएं कैंप स्थल पर सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.

आवश्यक दस्तावेज:-

फोन-वैद्य ई-मेल आईडी के साथ

आधार कार्ड

10वीं का अंक प्रमाण पत्र

12वीं का अंक प्रमाण पत्र

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंकः

https://registrations.hcltechbee.co m/

संपर्क करें:-

अभिषेक गर्ग – 7992345302

अभिषेक कुमार- 99052 52292

राजा कुणाल – 9123117130

spot_img
Video thumbnail
.
03:29
Video thumbnail
.
03:58
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular