30.9 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

राजधानी से ISIS का आतंकी धराया, 200 अफसरों और जवानों ने चलाया ऑपरेशन…

राँची :  जब इस्लामनगर के लोग गहरी नींद में थे, तब उन्हें यह अंदाजा भी नहीं था कि उनके मोहल्ले में छिपकर बैठा ISIS का एक आतंकी किसी बड़ी साजिश की तैयारी कर रहा है। आधी रात को इलाके में अचानक पुलिस की गाड़ियों की आवाजें और जवानों की तैनाती से लोग चौंक उठे। धीरे-धीरे खबर फैलने लगी कि तबरक लॉज में छापा मारा जा रहा है। इस्लामनगर की गलियों में आधी रात को हलचल बढ़ गई थी। लोग खिड़कियों और छतों से झांक-झांक कर देखते रहे कि आखिर हो क्या रहा है। लेकिन पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा और सख्त रवैये के चलते कोई पास नहीं जा सका।

दिल्ली से मिली सूचना, रांची में चला ऑपरेशन
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को खूफिया इंफॉर्मेशन मिली थी कि अशहर दानिश नाम का आतंकी रांची में छिपा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली से विशेष टीम मंगलवार की देर रात ही रांची पहुंच गई। टीम ने झारखंड ATS और स्थानीय पुलिस से संपर्क कर संयुक्त प्लान तैयार किया।

तबरक लॉज की चुपचाप की गयी घेराबंदी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की रात से ही दानिश की गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी। उसके ठिकाने तबरक लॉज को चुपचाप घेर लिया गया। चारों ओर से घेराबंदी कर जवानों को अलर्ट मोड में रखा गया। किसी को भनक न लगे, इसलिए सारी तैयारी बेहद गोपनीय तरीके से की गई।

सुबह 2 बजे 200 अफसरों और जवानों ने की कार्रवाई
बुधवार भोर के करीब लगभग दो बजे लॉज में दबिश दी गई। करीब 200 अफसर और जवान इस ऑपरेशन में शामिल थे। पूरी सुरक्षा के बीच दानिश का कमरा खुलवाया गया। बिना किसी प्रतिरोध के उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद लॉज के कमरे की तलाशी ली गई।

 

हथियार और आपत्तिजनक सामान बरामद
कमरे से पुलिस ने हथियार, कुछ केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नक्शे और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। यह भी सामने आया है कि दानिश लंबे समय से रांची में छिपकर रह रहा था और किसी बड़ी साजिश की तैयारी कर रहा था।

बोकारो का दिया था झूठा पता
लॉज में कमरा लेते समय दानिश ने फॉर्म भरकर अपना पता बोकारो जिले के पेटरवार का दिया था। उसने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर भी दर्ज कराया था। शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि उसके पिता का नाम मजरुल हसन है।

दिल्ली ले जाया जाएगा आतंकी
दिल्ली पुलिस की टीम आतंकी को अपने साथ दिल्ली ले जाएगी। वहां उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि उसकी योजना क्या थी और वह किन-किन लोगों के संपर्क में था। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के इनपुट पर यह कार्रवाई की गई है। जो भी सामान बरामद हुआ है, उसकी गहन जांच की जा रही है।

लोगों में दहशत, पर पुलिस की बड़ी सफलता
इस गिरफ्तारी से इलाके के लोग दहशत में हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि समय रहते आतंकी को पकड़ लिया गया। इसे रांची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!