23.6 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

Gaya News: दशरथ मांझी को राहुल गांधी की श्रद्धांजलि — गहलौर गांव पहुंचकर मूर्ति पर माल्यार्पण, परिजनों से की मुलाकात

Gaya News: राहुल गांधी ने दशरथ मांझी के परिवार संग साझा किया वक्त, नारियल पानी पीते हुए सुनीं समस्याएं

Gaya News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गया जिले के दशरथ नगर और गहलौर गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने ‘माउंटेन मैन’ के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके परिजनों से मुलाकात की।

दौरे के दौरान दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने राहुल गांधी का स्वागत किया। उन्होंने राहुल गांधी को अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में अवगत कराया, जिस पर राहुल ने मदद का आश्वासन दिया। खास बात यह रही कि राहुल गांधी ने परिजनों के साथ बैठकर नारियल पानी भी पिया, जिससे एक आत्मीय माहौल देखने को मिला।

राजनीतिक संकेत: भागीरथ मांझी ने जताई चुनाव लड़ने की इच्छा

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो भागीरथ मांझी ने राहुल गांधी के समक्ष बोधगया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की। इस मुलाकात को कई राजनीतिक विश्लेषक चुनावी समीकरण से जोड़कर देख रहे हैं।

यह भी पढ़े : Hajipur News: तेजस्वी यादव के काफिले में ट्रक ने मारी टक्कर, सुरक्षा में बड़ी चूक – 3 लोग गंभीर रूप से घायल

गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत, राजगीर कार्यक्रम में हुए रवाना

गहलौर गांव में राहुल गांधी के आगमन पर गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक स्वागत किया गया। माल्यार्पण के बाद राहुल गांधी, भागीरथ मांझी को साथ लेकर राजगीर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

इस पूरे दौरे को जनसंपर्क और सामाजिक न्याय से जोड़ने की कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, विशेषकर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में।

spot_img
Video thumbnail
Dhanbad
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular