28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

परीक्षा केंद्र में हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, 8 लाख में हुआ था सौदा…

धनबाद: धनबाद के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र स्थित MINERVA DIGITAL परीक्षा केंद्र में SSC (MTS) ऑनलाइन परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सेंटर कोऑर्डिनेटर द्वारा कदाचार की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो परीक्षार्थियों और परीक्षा केंद्र के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार परीक्षार्थियों की पहचान रौनक कुमार, निवासी रामचन्द्रपुर, जिला लक्खीसराय (बिहार) और बिटु कुमार, निवासी कोचगांव, जिला लक्खीसराय (बिहार) के रूप में हुई है। वहीं परीक्षा केंद्र में रजिस्ट्रेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत शशि कुमार, निवासी दायमचक, जिला नालंदा (बिहार) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया कि जांच के दौरान परीक्षार्थियों के पास से अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण—ब्लूटूथ डिवाइस और स्पाई ईयरपीस—बरामद किए गए। इन उपकरणों के माध्यम से बाहर बैठे लोगों द्वारा उत्तर बताए जा रहे थे। पूछताछ में दोनों परीक्षार्थियों ने स्वीकार किया कि परीक्षा केंद्र के कर्मचारी ने ही उन्हें ये डिवाइस उपलब्ध कराए थे और पूरी साजिश पूर्व नियोजित थी।

आरोपियों ने खुलासा किया कि नकल कराने के लिए प्रति परीक्षार्थी आठ लाख रुपये की डील हुई थी, जिसमें से ढाई लाख रुपये अग्रिम दिए जा चुके थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कर्मचारी के मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप चैट, परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

इस मामले में गोविन्दपुर थाना में 13 फरवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular