25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

आईआईटी (आईएसएम) में दीक्षांत समारोह के दौरान सुरक्षा कड़ी, बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा प्रवेश…

धनबाद (Dhanbad): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दिनांक 1 अगस्त 2025 को आईआईटी (आईएसएम), धनबाद में आयोजित 45वें दीक्षांत समारोह में आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियाँ की हैं।

आज देर शाम उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने समारोह स्थल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य निर्देश:

  • कार्यक्रम स्थल पर बिना पहचान पत्र किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी अपने निर्धारित स्थान पर समय से उपस्थित रहेंगे।
  • सभी को अपने क्षेत्र का पूर्व भ्रमण कर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
  • कट गेट, ड्रॉप गेट, और प्रवेश द्वारों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
  • वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा; सड़क की ओर नहीं देखने एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
  • अतिथि, छात्र एवं अभिभावकों को उनके निर्धारित गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा।
  • सभी पदाधिकारी कार्यक्रम समाप्ति तक अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर मौजूद रहेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति का भव्य स्वागत कर, धनबाद भ्रमण को एक स्मरणीय अनुभव बनाना है तथा राज्य सरकार की छवि को सकारात्मक रूप से प्रस्तुत करना है।

ALSO READ: JPSC में सफलता: राहुल कुमार राय बने डिप्टी कलेक्टर, गांव में हुआ भव्य सम्मान समारोह…

उपस्थित अधिकारी:

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, डीएसपी धीरेन्द्र नारायण बंका, सुमित कुमार, शंकर कामती, अरविन्द कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार समेत सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular