गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खुखरा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस कप्तान के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद एवं खुखरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक टाटा नेक्सॉन (वाहन संख्या JH-01-FL-6135) की तलाशी लेने पर उसमें से तीन कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 29,600 रुपये बताई जा रही है।
इस संबंध में डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी और बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






















