38.6 C
Jharkhand
Saturday, April 18, 2026

श्याम भक्तों ने निकाली निशान यात्रा, हजारों हुए शामिल…

बाघमारा: बाघमारा के कतरास में रविवार को श्री श्याम सलोने खाटू वाले बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में कतरास हटिया स्थित राजस्थानी समाज भवन से झरिया खाटू धाम स्थित श्याम बाबा मंदिर तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
निशान यात्रा में कुल 251 निशान शामिल थे, जिनमें दो प्रमुख निशान—एक बालाजी का और दूसरा श्याम बाबा का—विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा में श्याम प्रभु की अलौकिक झांकी के पीछे-पीछे महिलाएं और युवतियां हाथों में 201 निशान लेकर पदयात्रा में शामिल हुईं।

यात्रा के दौरान आगे-आगे बजरंगबली एवं श्रीकृष्ण-राधा की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। ताशा पार्टी की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरे मार्ग में खाटू श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

पंचगद्दी राजस्थानी धर्मशाला के पास विश्व हिंदी परिषद की ओर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही भक्तों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।

spot_img
Video thumbnail
बोकारो से रांची तक कोषागार जांच की गूंज, अब पूरे राज्य में सख्ती तेज
03:21
Video thumbnail
निरसा विधायक अरुण चटर्जी केंदुआडीह पहुंच विस्थापितों से की बात,BCCL की कार्यशैली पर उठाया सवाल...
01:31
Video thumbnail
मोहम्मद याकूब बने धनबाद के नए ग्रामीण एसपी, कपिल चौधरी को पलामू एसपी की नई जिम्मेदारी...
00:17
Video thumbnail
जमुआ को मिली बड़ी सौगात, 50 एकड़ में बना इको पार्क का भव्य उद्घाटन
02:22
Video thumbnail
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का दर्जनों ने थामा दामन,अब और तेज होगी श्रमिक हित की लड़ाई...
02:04
Video thumbnail
सोनारडीह में घर में घुसकर युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
01:07
Video thumbnail
गिरिडीह में इलाज के दौरान महिला की संदिग्ध मौ'त, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
01:53
Video thumbnail
यहां ST छात्राओं से होता है भेदभाव,आखिर क्यों बेटियों ने हॉस्टल संचालक पर लगाया गम्भीर आरोप..?
03:52
Video thumbnail
स्मार्ट मीटर के नाम पर कथित लूट,बिजली कटौती एवं बिल में हेरा फेरी का आरोप लगा भाजपा ने किया बिजली GM
07:18
Video thumbnail
पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की बेटी डॉ निशि महतो ने शुरू की सिंदरी विधानसभा से अपनी राजनीतिक पारी...
04:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!