25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

छपरा में सनकी युवक ने आठ व्यक्तियों को चाकू मारकर जख्मी किया बाद में लोगों की पिटाई से हुई आरोपी की मौत…

छपरा: सारण में एक साइको किलर के द्वारा लगभग 8 से 10 व्यक्ति को चाकू से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया है इसमें से दो लोगों की स्थिति काफी खराब है जिनकी खराब स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है इस बात की जानकारी सारण के एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने दी है
यह घटना सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत डीह छपरा गांव में हुई है जहां एक सनकी युवक ने लोगो पर चाकू से वार कर लगभग आठ लोगों को घायल कर दिया। इस सनकी युवक ने करीब दर्जनभर महिला पुरुषों के साथ दो मासूम बच्चों को भी चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही तरैया थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सभी जख्मी को तरैया अस्पताल में भर्ती कराया।सभी को जारी प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां मासूम बच्चा समेत दो लोग सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया जा चुके हैं।गंभीर से घायलों में स्थानीय थाना क्षेत्र के डीह छपरा गांव निवासी लाल बाबू गिरी का 5 वर्षीय पुत्र अनीश गिरी, विकास महतो का 6 वर्षीय पुत्र मोगल कुमार, डॉ विपिन गिरी की 55 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी, पंकज महतो की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी, छिगन गिरी की 65 वर्षीय पत्नी सांवरिया देवी एवं सच्चिदानंद गिरी की 45 वर्ष की पत्नी रोमा कुंवर है।

घटना की जानकारी मिलने पर सारण के एसएसपी कुमार आशीष घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। एसएसपी छपरा सदर अस्पताल भी पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से जानकारी ली।वही स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि गांव में एक युवक बाइक से पहुंचा और डीह छपिया गांव में उसका किसी महिला से विवाद हुआ. जिसके बाद उसके बाद उसने गांव में 5 वर्षीय मासूम सहित दर्जन भर लोगों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया।इस चाकू बाजी में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बच्चे और कई महिलाओं का पेट फट गया।जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।वहीं कुछ लोगों का उपचार सदर अस्पताल में भी चल रहा है. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उस युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई शुरू कर दी। जिसके कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ से बचाकर छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया,वही छपरा सदर अस्पताल में घायल आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक आरोपी का नाम बिट्टू तिवारी है जो मशरख थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

 

 

 

 

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular