24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

नाला में गरजे चंपाई सोरेन,कहा बदलती डेमोग्राफी गंभीर समस्या,जल जंगल जमीन की रक्षा का लें संकल्प…

जामताड़ा:जामताड़ा में नाला प्रखंड के नातूनडीह मैदान में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन ऐतिहासिक रूप से भव्य और जोशपूर्ण रहा। सूर्योदय के साथ ही गांव-गांव से लोगों का कारवां पारंपरिक परिधान,नगाड़ा, मांदर और ढोल की थाप के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ा। दोपहर तक मैदान में मानो जनसागर उमड़ आया।

देर शाम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मंच से गरजते हुए कहा
झारखंड की पहचान यहां के मेहनतकश और स्वाभिमानी आदिवासी हैं। वे किसी से पिछड़े नहीं, लेकिन असली खतरा बांग्लादेशी घुसपैठियों से है। संथाल की बदलती डेमोग्राफी को रोकना होगा, ये लोग धीरे-धीरे हमारी जमीन, हमारी संस्कृति और हमारी शांति पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर समय रहते इन्हें रोका नहीं गया, तो आने वाली पीढ़ियां इसकी कीमत चुकाएंगी।”चंपाई सोरेन ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस सिर्फ नाच-गान का दिन नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, संसाधनों और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेने का दिन है। इस दौरान उन्होंने सभी पूर्वज पुरुषों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान और संघर्ष से ही आज हमारी पहचान कायम है।

पूरे कार्यक्रम में आदिवासी समाज की सांस्कृतिक झलकियां देखने को मिलीं — पारंपरिक नृत्य, गीत, झांकी और वीर गाथाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भीषण गर्मी के बावजूद मैदान में जोश चरम पर था और “सिद्धू-कान्हू अमर रहें” के नारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और यह संकल्प लिया कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा हर परिस्थिति में की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular