29.3 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

बालू कारोबारी के घर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत राहुल दुबे गैंग के नाम से लेवी पर्चा बरामद…

रामगढ़: रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात अपराधियों ने बालू कारोबारी डब्बू सिंह उर्फ सागर सिंह के आवास पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह घटना कुज्जू सीसीएल क्षेत्रीय चिकित्सालय कार्यालय के समीप स्थित नया मोड़ इलाके की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। गोलियों के निशान मकान की खिड़कियों, गेट और बाहर खड़ी गाड़ियों पर साफ देखे जा सकते हैं। अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से राहुल दुबे गैंग के नाम से एक लेवी पर्चा मिलने की जानकारी सामने आई है, जिससे मामले को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
राहत की बात यह रही कि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ और जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

इस घटना के बाद नया मोड़ और आसपास के इलाकों में व्यापारियों के बीच भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular