25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

“ग्लैमर से जेल तक! इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी ने मचाया इंटरनेट पर धमाल”

“इंस्टाग्राम की ग्लैम गर्ल शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार! जानिए पूरा विवाद और उसका कड़वा सच”

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। कोलकाता पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं कि आखिर शर्मिष्ठा पनोली कौन हैं, उन पर क्या आरोप हैं और क्यों यह मामला सोशल मीडिया और कानूनी हलकों में सुर्खियों में है।

गुरुग्राम से गिरफ्तार हुई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली

कोलकाता पुलिस ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक वायरल वीडियो के कारण हुई, जिसमें शर्मिष्ठा ने एक विशेष धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। गिरफ्तारी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शर्मिष्ठा लोकतंत्र पर सवाल उठाते हुए भावुक हो जाती हैं और रोती भी नजर आती हैं।

13 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगी शर्मिष्ठा

गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस शर्मिष्ठा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कोलकाता पहुंची और उन्हें अदालत में पेश किया। कोर्ट ने शर्मिष्ठा को 13 जून 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की ओर से पूछताछ के लिए रिमांड मांगा गया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली? सोशल मीडिया पर भारी फैन फॉलोइंग

शर्मिष्ठा पनोली पुणे की एक लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं। वह इंस्टाग्राम पर एक पॉपुलर इंफ्लुएंसर भी हैं, जिनके हजारों फॉलोअर्स हैं, जिनमें पाकिस्तान से भी कुछ फॉलोअर्स शामिल हैं। पहलगाम हमले के बाद एक पाकिस्तानी फॉलोअर के कमेंट का जवाब देते हुए शर्मिष्ठा ने एक वीडियो शेयर किया, जो बाद में विवाद की वजह बन गया।

यह भी पढ़े : J P इंटर कॉलेज धनवार की 12वीं की छात्राओं ने रचा इतिहास, स्टडी केयर अकैडमी बनी सफलता की सीढ़ी-मुस्कान परवीन बनी टोपर 

विवादित वीडियो बना गिरफ्तारी की वजह

14 मई 2025 को शर्मिष्ठा ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए एक विशेष धर्म को लेकर टिप्पणी की। इस वीडियो के कारण उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगा और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस ने केस दर्ज किया और नोटिस जारी किया, लेकिन शर्मिष्ठा और उनका परिवार फरार हो गया।

वीडियो हटाकर मांगी माफी, फिर भी नहीं थमी कानूनी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने और धमकियां मिलने के बाद शर्मिष्ठा ने विवादित वीडियो डिलीट कर माफी मांगी। लेकिन कोलकाता की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया और आखिरकार पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular