25.4 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

धनबाद के विकास से जुड़े मुद्दों पर विधायक राज सिन्हा की पहल…

धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज विधानसभा में धनबाद शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने शहर के आधारभूत ढांचे, ट्रैफिक समस्या तथा पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

विधायक सिन्हा ने सदन में धनबाद शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित मटकुरिया–आरा मोड़ फ्लाईओवर/अंडरपास परियोजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लगभग 3.27 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की लागत करीब 256 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी, लेकिन कई वर्षों बाद भी कार्य की प्रगति बहुत धीमी है। उन्होंने सरकार से निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कर परियोजना को शीघ्र पूरा करने की मांग की, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि परियोजना के निर्माण में भूमि अधिग्रहण, रेलवे एवं बीसीसीएल क्षेत्र से संबंधित अनुमतियों के कारण देरी हो रही है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

इसके साथ ही विधायक राज सिन्हा ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र में ई–वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) प्रबंधन के मुद्दे को भी सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शहर में पुराने मोबाइल, बैटरी, कंप्यूटर पार्ट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से यह सामान्य कचरे के साथ मिलकर पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि ई–वेस्ट कलेक्शन सेंटर की व्यवस्था को जल्द प्रभावी तरीके से लागू किया जाए तथा घर-घर से ई–वेस्ट संग्रहण की व्यवस्था शुरू की जाए, ताकि शहर को प्रदूषण से बचाया जा सके और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

विधायक सिन्हा ने कहा कि धनबाद के विकास, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और पर्यावरण संरक्षण के लिए इन योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकार से अपेक्षा जताई कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे धनबाद के लोगों को सीधा लाभ मिल सके।

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखंड विधानसभा में राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के सम्मान और मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धनबाद जिला मुख्यालय में 50 डिसमिल भूमि आवंटन की जोरदार मांग की। ताकि इस भूमि पर सीएसडी कैंटीन ,जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय, सैनिक विश्राम गृह तथा शहीद स्मारक का निर्माण हो सके। इससे पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध हो।

spot_img
Video thumbnail
असर्फी अस्पताल प्रबंधन ने श'व को बंधक बना मानवता को किया श'र्म'सार,मेयर संजीव सिंह पहुंचे फिर क्या
03:50
Video thumbnail
जियो मार्ट में काम पर हुआ विवाद तो बीच सड़क ले लाठी दे लाठी,और पहुंच गई पुलिस...
02:50
Video thumbnail
धनबाद :कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा युवकों ने बीच सड़क पर की जमकर मारपीट,मौके पर पुलिस...
00:39
Video thumbnail
डुमरी में पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो ह,त्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार
02:28
Video thumbnail
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: 23 पदों के लिए मतदान जारी, धनबाद के 7 वकील चुनावी मैदान में
03:51
Video thumbnail
केशलपुर में बाहा बोंगा पूजा की धूम, आस्था और परंपरा से गूंजा क्षेत्र
02:03
Video thumbnail
100 दिन में बिहार सरकार ने क्या किया काम...बता रहे हैं मंत्री विजय कु सिन्हा... सुन लीजिए।....
00:56
Video thumbnail
गोताखोरों के लिए सुरक्षा किट प्रोत्साहन राशि की मांग विधायक राज सिन्हा ने सदन में उठाया मामला...
00:36
Video thumbnail
जमीन दो दाम लो या कब्जा करने से रोकने का हिम्मत है तो रोक लोचन्द्रवंशी परिवार ने सांसद ढुलू पर लगाया
02:14
Video thumbnail
पहले नन AC और अब बुंदेला AC बस से 1.45 MT नकली पनीर और 6 तीन नकली घी फ़ूड सैफ्टी ऑफिसर ने किया जब्त,
07:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!