18.2 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

Jamshedpur Crime: बर्मामाइंस में युवक पर चापड़-चाकू से हमला, गंभीर हालत में MGM अस्पताल रेफर

Jamshedpur Crime: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती कब्रिस्तान के पास देर रात एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चापड़, चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। वारदात में कैरिज कॉलोनी निवासी राजा कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजा कर्मकार को तत्काल सदर अस्पताल लेकर गए।

सदर अस्पताल से MGM अस्पताल किया गया रेफर

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजा कर्मकार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

फिलहाल एमजीएम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पत्नी का दावा- किश्त का पैसा लेने गए थे

राजा कर्मकार की पत्नी के अनुसार, वह अपनी मां के घर किश्त का पैसा लेने गए थे। इसी दौरान उनके पति घर के बाहर टहल रहे थे। तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और अचानक उन पर हमला कर दिया।

पत्नी ने बताया कि हमलावरों ने चापड़, चाकू और पत्थर से राजा पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार का किसी के साथ कोई पुराना विवाद नहीं है। ऐसे में हमले की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस हमले के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हमला किसी पुराने विवाद से जुड़ा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

गंभीर हालत में MGM अस्पताल में इलाज जारी

घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी। स्थानीय लोगों ने वारदात पर चिंता जताते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल राजा कर्मकार का एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51
Video thumbnail
MLC चुनाव से पूर्व हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कपड़ा गोडाउन में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular