22.2 C
Jharkhand
Saturday, October 31, 2026

जामताड़ा बाजार बंद, गोलीकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी…

जामताड़ा:जामताड़ा में बुधवार देर शाम बालाजी ज्वेलर्स में हुई लूट और दुकानदार को गोली मारने की सनसनीखेज घटना के विरोध में आज शहर पूरी तरह बंद रहा।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में व्यापारी सड़कों पर उतरे और अपनी दुकानें बंद रखीं।
व्यापारियों ने शहर का भ्रमण करते हुए खुली दुकानों को भी बंद कराया।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी पूरे शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
कई दुकानदारों ने स्वतः ही अपनी दुकानें बंद रखकर घटना के प्रति आक्रोश जताया।
व्यापारियों का साफ कहना है कि यदि 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और पूरे संथाल परगना में बाजार बंद किया जाएगा।
घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि जब शहर के बीचों-बीच इस तरह की वारदात हो सकती है, तो आम नागरिक और व्यापारी खुद को कैसे सुरक्षित मानें।
फिलहाल जामताड़ा में बाजार बंद है और प्रशासन पर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
अब बिहार सरकार महज ₹10 में बेचेगी गंगा की मिट्टी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
01:26
Video thumbnail
सुप्रीम कोर्ट से झटका मिली तो बोलें अनंत सिंह-करेंगे कोर्ट में सरेंडर नीरज की साजिश के हुए हैं शिकार
00:40
Video thumbnail
JPSC JSSC की तरह दाग़दार न बने JTET 2026, प्रशासन ने कसी कमर,कदाचार रहित निष्पक्ष और शांतिपूर्ण
04:42
Video thumbnail
कतरास की घटना खोल दिया धनबाद के अल्ट्रासाउंड केंद्रों में चल रहे अवैध भ्रूण लिंग जांच का राज!
08:49
Video thumbnail
NH 19 धनबाद गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर पाया संख्या 1 से 2 के बीच हो गयी ढलाई,ऊपर का 1st लुक देखिए..
02:47
Video thumbnail
धनबाद में भ्रूण लिंग जांच के संदेह पर बड़ी कार्रवाई,तोपचांची और सरायढेला दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
01:33
Video thumbnail
ऐतिहासिक होगी लौहपुरूष की 151 वीं जयंती,बिहार सरकार के मंत्री समेत दर्जनों दिग्गजों का होगा जमावड़ा
03:46
Video thumbnail
पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का हंगामा! बैरिकेडिंग तोड़ी, कई अभ्यर्थी डिटेन
00:32
Video thumbnail
वो सोचते हैं कि राज सिन्हा को गाली देंगे तो उनके बराबर में आ जाएंगे,देखिए धनबाद विधायक ने किसे लपेटा
10:14
Video thumbnail
धनबाद विधायक राज सिन्हा को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है
00:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular