30 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रांची में विहिप–बजरंग दल का प्रदर्शन…

रांची: बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति को जिंदा जलाए जाने की कथित घटना के विरोध में आज राजधानी रांची में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से जोरदार धरना–प्रदर्शन किया गया।
यह विरोध प्रदर्शन जिला स्कूल परिसर से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। मीडिया से बातचीत के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश सरकार से कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अत्याचार की घटनाएं नहीं रुकीं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular