26 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

धनबाद में “टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का शुभारंभ, 400 स्कूल-कॉलेज और 30 गांव तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य…

धनबाद:धनबाद में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 60 दिवसीय “टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” की औपचारिक शुरुआत की गई। समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर और सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया, जिससे अभियान की शुरुआत हुई।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस विशेष अभियान के तहत विद्यालयों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों को तंबाकू मुक्त घोषित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के भविष्य — युवाओं को नशे से दूर रखने का एक गंभीर प्रयास है।

सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि तंबाकू के घातक प्रभावों से समाज को बचाने हेतु एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान की आवश्यकता है, और यही इस अभियान का उद्देश्य है।

60 दिनों का यह लक्ष्य आधारित अभियान 9 अक्टूबर से 7 दिसंबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत:

  • जिले के 400 स्कूल और कॉलेजों को तंबाकू मुक्त घोषित करने,
  • 30 गांवों को तंबाकू मुक्त ग्राम के रूप में चिन्हित करने,
  • एवं कोटपा-2003 (COTPA) अधिनियम के तहत छापेमारी अभियान चलाने की योजना है।

अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए टॉक शो, हस्ताक्षर अभियान, प्रभात फेरी, वॉल पेंटिंग, आदि जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का भी उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा युवाओं और आम लोगों को जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर तंबाकू नियंत्रण कोषांग की नोडल पदाधिकारी डॉ मंजू दास, राहुल कुमार, शुभांकर मैत्रा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular