26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

तेजस्वी यादव का दावा—वोटर लिस्ट से नाम गायब; DM ने दिखाए दस्तावेज, बोले- “नाम और फोटो मौजूद है”…

पटना:बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया कि उनका नाम नई वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। उन्होंने इसे “चुनाव आयोग की टारगेटेड कार्रवाई” करार देते हुए चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए।

तेजस्वी ने दावा किया, “BLO घर आई थीं, सत्यापन भी हुआ, फिर भी मेरा नाम वोटर लिस्ट से गायब है। जब मेरा नाम ही नहीं है, तो मेरी पत्नी का नाम कैसे होगा? अब मैं चुनाव कैसे लड़ूंगा?”

ऑनलाइन खोज में ‘NO RECORDS FOUND’
तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना EPIC नंबर दिखाते हुए दावा किया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जानकारी खोजने पर स्क्रीन पर “NO RECORDS FOUND” लिखा आया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल तकनीकी खामी नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया “राजनीतिक खेल” है।

DM ने किया दावा खारिज, वोटर लिस्ट में बताया नाम
तेजस्वी यादव के दावों पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पटना के जिलाधिकारी एस.एन. त्यागराजन ने स्पष्ट किया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है। DM ने बताया कि तेजस्वी का नाम अब मतदान केंद्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पुस्तकालय भवन) में क्रम संख्या 416 पर दर्ज है। पहले यह नाम केंद्र संख्या 171 पर था, जिसे अपडेट किया गया है।

DM कार्यालय ने वोटर लिस्ट की प्रति और तेजस्वी यादव की तस्वीर भी मीडिया के साथ साझा की, जिससे उनके आरोपों को तथ्यों के आधार पर खारिज किया गया।

65 लाख नामों की कटौती पर सवाल
तेजस्वी यादव ने सिर्फ अपना मामला नहीं उठाया, बल्कि राज्यभर में 65 लाख नामों के हटाए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, “आखिर किस विधानसभा से कितने नाम हटाए गए? आयोग ने यह क्यों नहीं बताया कि किसका नाम क्यों कटा—कौन मृत है, कौन शिफ्ट हुआ, और कौन डुप्लीकेट था?”

सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग
तेजस्वी ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने की मांग की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “अगर आयोग के पास छिपाने को कुछ नहीं है, तो वह बूथ-वाइज डेटा सार्वजनिक करे। वरना जनता का चुनाव प्रक्रिया से विश्वास उठ जाएगा।”

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular