20.6 C
Jharkhand
Monday, November 23, 2026

Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश से मिलेगी राहत, 28 सितंबर से बढ़ेगा तापमान; 3 अक्टूबर तक नहीं अलर्ट

Jharkhand Weather, रांची: झारखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच अब मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, 28 सितंबर से राज्य के लोगों को लगातार बारिश से राहत मिलने की संभावना है। झारखंड के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव कमजोर हो गया है। विभाग के अनुसार, 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक राज्य में मौसम को लेकर किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना बनी रहेगी। अगले चार दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

28 सितंबर से बारिश की तीव्रता में आएगी कमी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं मेघ गर्जन की भी संभावना है, लेकिन फिलहाल किसी बड़े मौसम संबंधी खतरे की चेतावनी नहीं है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। 3 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है।

29 सितंबर से बढ़ने लगेगा तापमान

मौसम केंद्र के अनुसार, रांची में न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। वहीं, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान बढ़कर करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस तरह बारिश की गतिविधियों में कमी के साथ राज्य में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Bihar Flood: बिहार में फिर गहराया बाढ़ का संकट, गंडक बराज से छोड़ा गया 5.43 लाख क्यूसेक पानी

पिछले 24 घंटे में पुटकी में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार से मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली ट्रफ लाइन और उत्तर प्रदेश के उत्तर-मध्य हिस्सों में बने वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से झारखंड में नमी पहुंच रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान धनबाद के पुटकी में सबसे अधिक करीब 45.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा करमाटांड़ में 44.6 मिमी, जामताड़ा में 42.6 मिमी, नारायणपुर में 41.6 मिमी, बरकीसुरिया में 40.4 मिमी और मैथन में 38.0 मिमी बारिश हुई। राजधानी रांची में भी इस दौरान करीब 33.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

3 अक्टूबर को रांची में मौसम मुख्य रूप से रहेगा शुष्क

राजधानी रांची में 3 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है। कुल मिलाकर 28 सितंबर के बाद झारखंड में लगातार बारिश से राहत मिलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48
Video thumbnail
प्रेमिका से मिलवाने की जिद कर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,जब उतरा तो लोगों ने ली राहत की सांस
01:37
Video thumbnail
क्या मार्क जुकरबर्ग संघी हैं?यूथ कांग्रेस ने क्यों लगाया meta और उसके फाउंडर का गणवेश में पोस्टर!
01:25
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular